News in Brief

nitesh rane house suspicious bag: इस बार के मुंबई महानगरपालिका चुनाव में काफी गहमा-गहमी देखने को मिल रही है, कुछ दिनों पहले नितेश राणे ने मुस्लिम समुदाय को लेकर कुछ विवादित बयान दिया था. जिसके बाद आज नितेश राणे के घर के बाहर संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली है और उन्हें धमकी भरे फोन भी आए हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

क्यों हुआ बवाल?
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने मुस्लिम समुदाय को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दे दिया था. राणे ने बयान मे कहा था कि वह कभी मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं रहे और आज भी पूरे मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रवादी विचारधारा वाले मुस्लिमों का समर्थन किया और कहा कि उनके अधिकारों के पक्ष में वह खड़े हैं.

हालांकि, नितेश राणे ने सीधे तौर पर धमकी भी दी थी, उन्होंने कहा कि 15 जनवरी की तारीख याद रखना और अपना-अपना बैग तैयार रखना. राणे का कहना था कि 16 जनवरी के बाद मुंबई में कोई भी बांग्लादेशी रोहिंग्या नहीं रह पाएगा. कांदिवली में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इसे खुलेआम घोषणा की और कहा कि यह कदम मुंबई में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है.

Add Zee News as a Preferred Source

नितेश राणे ने कहा कि मुंबई हिंदुओं और राष्ट्रवादियों की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर में किसी भी गैरकानूनी रूप से बसे बांग्लादेशी रोहिंग्या को रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह बयान बीएमसी चुनाव के मद्देनजर आया है, जिसमें राजनीतिक दल और नेता जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं. 

नितेश राणे का बयान और धमकी भरा संदेश चुनावी राजनीति में नई गर्माहट ला रहा है. उनके बयान ने नागरिकों और राजनीतिक विशेषज्ञों के बीच चिंता बढ़ा दी है. वहीं चुनाव के लिए बने नए गठबंधन और दलों की रणनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है. मुंबई में राजनीतिक और सामाजिक माहौल फिलहाल तनावपूर्ण बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: दुलहस्ती प्रोजेक्ट पर PAK की गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, कहा-‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’