News in Brief

The Raja Saab Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है. ये मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इससे पहले ‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. जिसमें फिल्म ने अब तक जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अब तक 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. 

रिलीज से पहले फिल्म ने की इतनी कमाई 
सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 1 लाख 96 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर चुकी है. फिल्म ने अब तक 5.35 करोड़ रुपये बतौर लिए हैं. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 10.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जिस तेजी से प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ एडवांस बुकिंग में दमदार कमाई कर रही है, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने वाली है.

इतने करोड़ से कर सकती है फिल्म ओपनिंग
प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 65 से 70 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर सकती है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की ‘द राजा साब’ पहले दिन तेलुगु भाषा में 45 से 50 करोड़ रुपये कमा सकती है. हिंदी में फिल्म 10 से 12 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. वहीं फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 5 से 6 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रभास के साथ दिखेंगे संजय दत्त
बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का डायरेक्शन मारुति ने किया है. फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी अहम रोल में नजर आएंगी. वहीं सुपरस्टार प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई फिल्में लाइनअप हैं. उनके पास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. इसके अलावा प्रभास फिल्म कल्कि 2898 एडी 2′ में भी नजर आएंगे.