News in Brief

Weather update 15-21 Feb: बीते करीब महीनेभर से पश्चिमी विक्षोभ ने लोगों को हैरान कर रखा है. अब एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) बनने जा रहा है. जिसकी वजह से हिमाचल के ऊंचे इलाकों में 17 और 18 फरवरी को नई बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई गई है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के मुताबिक, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम के मिजाज को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 17 से 18 फरवरी तक राज्य के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. हालांकि, हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम सूखा रहने की संभावना है.

MeT विभाग के आला अधिकारियों ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में हिमाचल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source