News in Brief

DRAUPATHI 2: अब नए साल की शुरुआत के साथ इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जिसने फिल्म के फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की तमिल-तेलुगु ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘द्रौपदी 2’ को रिलीज के लिए ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है. सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
इसकी जानकारी खुद निर्देशक मोहन जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘यह फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलने वाली है, जिनके बारे में अब तक बहुत कम चर्चा हुई है. ‘द्रौपदी 2′ 14वीं सदी के उस दौर को दिखाएगी, जिसे इतिहास का एक अंधकारमय और उथल-पुथल भरा समय माना जाता है.’ यह फिल्म दक्षिण भारत के इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी और इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस दिन हो सकती है रिलीज 
पहले खबर थी कि फिल्म निर्माता इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी. ‘द्रौपदी 2’ का निर्माण चोला चक्रवर्ती ने नेटाजी प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source