
)
Biggest Blockbuster Movie Director: दुनियाभर में नए साल का स्वागत आतिशबाजी, पार्टी और जश्न के साथ किया गया. अब जब न्यू ईयर सेलिब्रेशन की गूंज थम चुकी है, तो बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने खास पलों की झलक अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. लोगों के पसंदीदा सितारे इंस्टाग्राम पर ये बता रहे हैं कि उन्होंने 2026 की शुरुआत कैसे और कहां की. इन्हीं पोस्ट्स में फिल्ममेकर अयान मुखर्जी का एक इंस्टाग्राम कैरोसेल भी शामिल है.
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक शेयर की. अयान ने नए साल का स्वागत शहर की भीड़भाड़ से दूर उत्तराखंड के बिनसर में किया. उन्होंने प्रकृति के बीच 2026 में कदम रखा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 12 खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सुबह की सुनहरी धूप, हरियाली के बीच किताब पढ़ते पल और सुकून भरा माहौल साफ नजर आया. अयान ने पहाड़ों में ट्रैकिंग की, शांत माहौल में मेडिटेशन किया और खुले आसमान के नीचे टेस्टी खाने का आनंद लिया.
नए साल पर उत्तराखंड पहुंचे अयान मुखर्जी
ये पल उनके लिए बेहद खास और सुकून देने वाले रहे. अयान ने अपने पोस्ट में पहाड़ों के खूबसूरत सनसेट की झलक भी दिखाई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. लेकिन सबसे क्यूट तस्वीर आखिरी स्लाइड में थी. इसमें उन्होंने एक हाथ से लिखा हुआ रंग-बिरंगा न्यू ईयर कार्ड शेयर किया. इन सभी तस्वीरों के साथ अयान ने कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा, ‘New Light…’. पोस्ट सामने आते ही कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देने लगे.
2 मिनट 40 सेकंड का वो गाना, जिसके आज भी दीवाने हैं लोग, 9 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ इसका क्रेज, प्लेलिस्ट में रखते हैं सबसे ऊपर
फैंस पूछ रहे एक ही सवाल- ‘पार्ट 2 कब आएगा?’
हालांकि, न्यू ईयर विशेश के बीच फैंस की एक्साइटमेंट ये जानने के लिए भी थी कि उनकी 3 साल पहले आई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पार्ट 2 यानी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ कब आएगी. ज्यादातर लोग कमेंट बॉक्स में ये ही एक सवाल पूछते दिखे कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ कब आएगी? किसी ने लिखा, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 का वेट कर रहे हैं’, तो किसी ने लिखा, ‘भाई, ब्रह्मास्त्र 2 की ऑफिशियल कास्ट बताओ!!!’. एक यूजर ने लिखा, ‘सर, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 पर अपडेट दीजिए’. दूसरे ने लिखा, ‘ब्रह्मास्त्र 2 का क्या हुआ??’.
इस साल फ्लोर पर आ सकती है ‘ब्रह्मास्त्र 2’
दरअसल, अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ फ्रेंचाइजी को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गईं, जब उन्होंने पहाड़ों से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘Pt. 2’ लिखा था. फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि शायद अयान फिर से अपने फैंटेसी यूनिवर्स पर ध्यान देने वाले हैं. 2022 में रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अयान अब ब्रह्मास्त्र 2 पर काम कर रहे हैं और 2026 में फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे’.
जल्द मिल सकती है फिल्म से जुड़ी अपडेट
साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी लिखने का काम पूरा हो चुका है और हिमालय में रहने के दौरान इसकी फाइनल पॉलिशिंग की जा रही है. ऐसे में साफ है कि फैंस को जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ से जुड़ी अपडेट मिल सकती है. बता दें, 375-400 करोड़ के बजट में बनी ‘ब्रह्मास्त्र 1’ ने दुनिया भर में लगभग 419-431 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और शाहरुख खान (कैमियो) जैसे कलाकार नजर आए थे.
