
जिस एक मुद्दे को लेकर राहुल गांधी केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं, अब कांग्रेस शासित राज्य के ही एक सर्वे ने सच्चाई सामने रख दी है. हाल में हुए लगभग ज्यादातर विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा उछालती रही. बिहार विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी लेकिन अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की ओर से प्रकाशित किए गए राज्यव्यापी सर्वे में पता चला है कि ज्यादातर लोगों का इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी EVM पर पहले से भरोसा बढ़ा है.
ऐसे समय में जब बंगाल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग पर अभी से कुछ विपक्षी नेता सवाल उठाने लगे हैं, अपनी ही सरकार का एक सर्वे राहुल गांधी के लिए किसी झटके से कम नहीं है. कर्नाटक के ज्यादातर लोगों ने कहा है कि देश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होते हैं. यह सर्वे मुख्य चुनाव अधिकारी वी. अंबुकुमार ने करवाया है. इसमें बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी और मैसूर के 102 विधानसभा क्षेत्रों के 5,100 लोगों को शामिल किया गया. यह 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद नागरिकों की जानकारी, व्यवहार आदि को लेकर किया गया सर्वे था. इसकी रिपोर्ट आधिकारिक रूप से कर्नाटक सरकार के ही एक विभाग कर्नाटक निगरानी और मूल्यांकन प्राधिकरण की ओर से प्रकाशित की गई है. ऐसे में इसकी सच्चाई पर कोई सवाल भी नहीं उठा सकता. 
पहले रिपोर्ट के बारे में जानिए फिर पढ़िए भाजपा क्या कह रही है.
खबर अपडेट हो रही है…
