
Terror attack alert: खुफिया एजेंसियों ने नए साल से पहले बड़े आतंकवादी हमले का अलर्ट जारी किया है. इनपुट के मुताबिक आतंकवादी नए साल के मौके पर 26/11 यानी मुंबई जैसा आतंकी हमला (Mumbai Attack) दोहराना चाहते हैं. एजेंसियों को मिले इनपुट के तहत ये खुलासा हुआ है कि इस बार पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादी रावी नदी के रास्ते नाव पर सवार होकर भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं. 17 साल पहले आतंकवादी बोट पर सवार होकर समंदर के रास्ते मुंबई के तट पर पहुंचे थे. इस बार आतंकवादी पंजाब या जम्मू-कश्मीर के जरिए अवैध तरीके से दाखिल होने की फिराक में है.
कहां-कहां हो सकता है आतंकवादी हमला?
पाकिस्तान के बदनाम और प्रमुख आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकवादियों का एक ग्रुप भारत में गुपचुप घुसपैठ की फिराक (तैयारी) में है. इस दौरान पंजाब के पठानकोट और जम्मू के कठुआ जिले में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला होने की संभावना जताई जा रही है. पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा से नशा तस्कर बिल्ला डॉन और नज़ाकत हुसैन की मदद से गुसपैठ की कोशिश कर सकते है.
पठानकोट को निशाना बना चुके हैं आतंकवादी
आपको बताते चलें कि आतंकवादी हमले के अलर्ट के बाद कठुआ और पठानकोट के आस-पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर हुआ था आत्मघाती हमला. इसी तरह से आतंकवादी उरी में आतंकी हमला कर चुके हैं. 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय थलसेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे.
उरी का जवाब दिया… पठानकोट का हिसाब लिया
भारत अपनी पुरानी अप्रासंगिक गल चुकी पॉलिसी में बदलाव करके पाकिस्तान को ऑन स्पॉट मुंह तोड़ जवाब दे रहा है. 2014 से आए इस चेंज में भारत की सेना को फ्रंट पर आतंकी हमलों को त्वरित मुंहतोड़ जवाब देने की छूट मिल चुकी है. इसकी शुरुआत साल 2016 से मानी जा सकती है. 18 सितंबर 2016 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने उरी ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया. चार आतंकवादियों ने सुबह 5:30 बजे के आसपास सेना के कैंप पर हमला किया जिसमें 19 सैनिक शहीद हुए और सगभग 20 जवान घायल हुए थे.
भारत ने 11 दिन बाद जबरदस्त पलटवार किया था. 29 सितंबर 2016 को भारत की स्पेशल फोर्स ने LoC पार कर POK में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया. उस हमले में 7-8 आतंकी लॉन्च पैड्स तबाह किए गए थे. एयर स्ट्राइक में करीब 40 से 50 आतंकवादी मौके पर ढेर हुए थे. पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों भी पूरी तरह नेस्तोनाबूद हो गए थे.
ऑपरेशन सिंदूर से भी सबक नहीं ले रहा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इसी साल धर्म पूछकर हुए दो दर्जन से अधिक हिंदुओं के नरसंहार के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया था. एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकवादी सीमापार करके भारत आकर मरने के लिए फड़फड़ा रहे हैं. लेकिन वो यह भूल गए हैं कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, खत्म नहीं हुआ है. पीएम मोदी भी ये बात पाकिस्तान को कई बार समझा चुके हैं. (इनपुट: संवाददाता ब्रह्म प्रकाश दुबे)
Paper Mache: क्या है पेपर माशी? कश्मीरी कलाकारों को क्रिसमस से पहले मिलते हैं करोड़ों के ऑर्डर
