News in Brief

नए साल से पहले एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां एक्टिव हो गई हैं. ताजा मामला जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले का मामला है जहां श्रीनगर-बारामुला रोड पर सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग मिला. जब इस बैग की तलाशी ली गई तो इस बैग में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ. सुरक्षा बलों ने बम स्कॉयड टीम को बुलाकर इस विस्फोटक को डिफ्यूज करवाया. वहीं इसके पहले शुक्रवार की दोपहर में भी जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के हेड पोस्ट ऑफिस के पास एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी. हालांकि इस बैग में किसी भी तरह के विस्फोटक के बरामदगी की कोई खबर नहीं मिली है.

Add Zee News as a Preferred Source