News in Brief

Mehbooba mufti Palestine support post: जम्मू में एक क्रिकेट मैच के दौरान हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने संबंधित खिलाड़ी और टूर्नामेंट के आयोजक से पूछताछ की है. ये घटनाक्रम जम्मू के डोमाना पुलिस स्टेशन इलाके में घटी अब इस मामले पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पोस्ट से नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. मुफ्ती ने फिलिस्तीन के झंडे की तस्वीर पोस्ट कर उसके लिए समर्थन दिखाया. उन्होंने फ्री फिलिस्तीन का नारा भी दिया.

बात निकली तो दूर तक गई, इसके बाद जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने कहा है कि फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी उनके द्वारा मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं था.

महबूबा ने क्या लिखा?

Add Zee News as a Preferred Source

पोस्ट के समर्थन में उन्होंने फिलिस्तीनी नारा ‘From the river to the sea, Palestine will be free’ लिखा है. महबूबा का  यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक स्थानीय क्रिकेटर को एक मैच के दौरान अपनी कैप पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने के लिए समन भेजा था. फिलिस्तीनी झंडे वाला हेलमेट पहनने को लेकर कश्मीरी क्रिकेटर फुरकान भट्ट से पुलिस ने पूछताछ कर ली है.

नारे का मतलब

महबूबा मुफ्ती ने जिस फिलिस्तीन के नारे का जिक्र किया है उसका अर्थ जॉर्डन नदी से लेकर भूमध्य सागर तक एक फिलिस्तीनी राष्ट्र के गठन करना है. इजरायल समर्थकों का कहना है कि इस तरह का नारा अक्सर उनके विरोधी फिलिस्तीनी ग्रुप किया करते हैं. यह नारा इजरायल के अस्तित्व को नकारता है. महबूबा मुफ्ती के इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है. यह नारा जॉर्डन नदी से लेकर भूमध्य सागर तक एक फिलिस्तीनी राष्ट्र के गठन की बात करता है.

पुलिस की जांच जारी

क्रिकेटर और टूर्नामेंट के आयोजक से पूछताछ करके पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या टूर्नामेंट की गाइडलाइंस का कोई उल्लंघन हुआ था और स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान झंडा दिखाने के पीछे असली इरादा क्या था. अब इस मुद्दे की चर्चा देशभर में हो रही है. पुलिस ने ये भी कहा कि  पूछताछ के लिए बुलाए गए क्रिकेटर की पहचान फुरकान भट के रूप में हुई है. यह घटना बुधवार (31 दिसंबर 2025) को जम्मू और कश्मीर चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में जेके11 किंग्स और जम्मू ट्रेलब्लेजर्स के बीच मैच के दौरान हुई.