Bollywood Richest Man: हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी हुई है. इसके मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल अरबपति बनने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं. सूची के अनुसार, शाहरुख की कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर है, जो उन्हें दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता बनाती है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं. इस मामले में शाहरुख को एक ऐसे व्यक्ति ने पछाड़ दिया है जिसने न कभी अभिनय किया है, न निर्देशन किया है.
हुरुन रिच लिस्ट 2025 और फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अमीर शख्स रोनी स्क्रूवाला हैं. जो पेशे से एक प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं. उनकी कुल संपत्ति $1.5 बिलियन ( लगभग ₹13300 करोड़) है. मतलब ये कि वह शाहरुख खान (12490 करोड़ रुपये), करण जौहर (1880 करोड़ रुप) और अमिताभ बच्चन (1630 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ देते हैं.
कौन हैं रोनी स्क्रूवाला?
रोहिंटन सोली स्क्रूवाला का जन्म 8 सितंबर 1956 को हुआ. वह एक इन्वेस्टर, फिल्म निर्माता और इंडियन बिजनेसमैन हैं. वह पारसी फैमिली में मुंबई में जन्मे. उन्होंने 70 के दशक में टूथ्रश बनाने वाली कंपनी बनाई. फिर 1981 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.
रोनी स्क्रूवाला ही हैं जिन्हें केबल टीवी का श्रेय जाता है. जिस जमाने में सब दूरदर्शन पर आधारित थे तब वह केबल टीवी लेकर आए. इसके बाद तो टीवी जगत में क्रांति आ गई. 1990 में वह यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्यूनिकेशन नाम की कंपनी बनाई. फिर इसे उन्होंने भारी-भरकम रकम में बेज दिया.
इनका प्रोडक्शन ये है
आज के समय में वह RSVP मूवीज नाम की कंपनी चलाते हैं. इस प्रोडक्शन हाउस के तहत खुद की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले लिखे जाते हैं. फिर वह डायरेक्टर से मिलकर फिल्में बनाते हैं. साल 2017 में बनी इस कंपनी के तहत पहली फिल्म विक्की कौशल की Love per Square Foot बनाई थी. फिर वह लस्ट स्टोरीज, कारवां, पीहू, उरी, मर्द को दर्द नहीं होता, द स्काई इज पिंक से लेकर तरला जैसी फिल्में बना चुके हैं.
