Shaksgam Valley: भारत ने शुक्रवार 9 जनवरी 2025 को शाक्सगाम घाटी में चीनी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती से रिजेक्ट करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उसके इलाके का हिस्सा है. भारत ने चीन की ओर से जमीनी हकीकत को बदलने की कोशिशों की भी निंदा की. इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को अवैध और अमान्य बताया.
शक्सगाम घाटी में अवैध निर्माण कर रहा चीन
रणधीर जायसवाल ने कहा,’ चीन द्वारा CPEC के जरिए से शक्सगाम घाटी में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है, जो भारतीय इलाका है. हमने 1963 के तथाकथित चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को कभी मान्यता नहीं दी है. हम लगातार यह कहते आए हैं कि यह समझौता अवैध और अमान्य है.’ विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह चीन-पाकिस्तान के इकोनॉमिक कोरिडोर को भी मान्यता नहीं देता है क्योंकि यह भारतीय इलाके से होकर गुजरता है. यह वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है.
ये भी पढ़ें- ‘यह कोई संयोग नहीं लगता…,’ जम्मू में वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज बंद होने पर घमासान, उमर अबदुल्ला पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती
शक्सगाम घाटी पर भारत का बयान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की पूरी यूनियन टेरिटरी भारत का अभिन्न और बिना विभाजित किया हिस्सा है. यह बात चीनी और पाकिस्तानी अधिकारियों को कई बार साफतौर से बताई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि भारत की ओर से शाक्सगाम घाटी में जमीनी हकीकत को बदलने के चीनी कोशिशों का लगातार विरोध किया गया है. उन्होंने कहा,’ हम अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार भी सुरक्षित रखते हैं.’
ये भी पढ़ें- BMC चुनाव से पहले क्यों शरद पवार गुट से मिल गए अजित? अब किया खुलासा
क्या है शक्सगाम घाटी?
बता दें कि शाक्सगाम घाटी एक भारतीय इलाका है, जो साल 1947 से पाकिस्तान के अवैध कब्जे में था. साल 1963 में पाकिस्तान ने एक सीमा समझौते के तहत अवैध रूप से चीन को यह इलाका सौंप दिया था. वहीं भारत हमेशा से इस क्षेत्र को अपना हिस्सा मानता रहा है और उसने कभी भी इसे चीनी क्षेत्र होने की मान्यता नहीं दी. शक्सगाम वैली लद्दाख के सबसे उत्तरी हिस्से में है और सियाचिन ग्लेशियर के बिल्कुल सामने स्थित है. साल 1984 में भारत ने इसे ऑपरेशन मेघदूत के दौरान अपने कंट्रोल में ले लिया था.
