News in Brief

BJP President: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन को चुने जाने के फैसले पर कहा कि यह केवल भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह फैसला पीएम मोदी की ओर से देश की जेन जी पीढ़ी को मजबूत संदेश है. उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे युवा और अनुभवी नेता पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे.    

अनुराग ठाकुर का बयान

अनुराग ठाकुर ने भाजपा अध्यक्ष पद के नामांकन प्रक्रिया पर कहा,’ नितिन नबीन को भाजपा अध्यक्ष चुनने का भाजपा का फैसला न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जेन जी को राजनीति में शामिल होने का एक बड़ा संदेश है. आगामी चुनावों में हम नितिन नबीन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता हमें जीत दिलाने में सहायक होगी.’ 

 

ये भी पढ़ें- मुंबई में धाराशायी हुई उद्धव की राजनीति…  क्यों भारी पड़ा भाई राज ठाकरे का साथ, BMC चुनाव बना शिवसेना के लिए बड़ा सबक  

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर क्या बोले केंद्रीय नेता

नितिन नबीन को भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,’  इससे देशभर के राजनेताओं और राजनीतिक दलों को यह संदेश जाता है कि भाजपा में ही एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर से उठकर ऊंचाइयों तक पहुंचता है, जबकि कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति के कारण यह असंभव है. प्रधानमंत्री और नितिन नबीन के नेतृत्व में देशभर में होने वाले चुनावों में मिलकर चौके-छक्के लगाएंगे.’ उन्होंने आगे कहा,’ बंगाल में TMC पहले ही हार चुकी है. ये कैसा मुख्यमंत्री है जिसे संविधान का कोई सम्मान नहीं है. बंगाल पूरे देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां संघीय ढांचा नहीं है और संविधान का सम्मान नहीं किया जाता, लेकिन वहां का हिंदू समुदाय इस बार TMC को हरा देगा.’   

ये भी पढ़ें- DNA: मुंबई में ‘ठाकरे राज’ का The End, एक झटके में कैसे खत्म हुआ 30 साल का राज?  

 

सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय नेता

बता दें कि भाजपा ने आलाकमान ने 45 साल की उम्र में नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. वह पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नेता हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में वर्तमान समय में 83 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

क.सं.

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 

पद ग्रहण करने का साल

पद ग्रहण करते समय उम्र

1

अटल बिहारी वाजपेयी

1980

56

2

लालकृष्ण आडवाणी

1986, 1993, 2004-2005

59

3

डॉ मुरली मनोहर जोशी

1991

57

4

कुशाभाऊ ठाकरे

1998

75

5

बंगारू लक्ष्मण

2000

61

6

के जना कृष्णमूर्ति

2001

72

7

एम वेंकैया नायडू

2002

52

8

राजनाथ सिंह

2005, 2013

54

9

नितिन गडकरी

2010

52

10

अमित शाह

2014

49

11

जे पी नड्डा

2020

59

12

नितिन नबीन

2025

45

 

नितिन नबीन मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखते हैं. वह पूर्वी भारत से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता हैं. इससे साफ है कि भाजपा केवल हिंदी पट्टी या साउथ नहीं बल्कि बिहार, ओडिशा, बंगाल और असम समेत नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.