Pulkit Samrat & Kriti Kharbanda: बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर ही डिबेट चलती रहती है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी लोग स्टार किड्स की फिल्में तक बायकॉट करते हैं. कई बार स्टार किड्स को उनकी खराब एक्टिंग को नेपोटिज्म से जोड़ा जाता है और कहा जाता है कि उनकी जगह पर किसी बेहतर आउटसाइडर को लाया जा सकता हैं. हालांकि इन सभी डिबेट के बीच पुलकित सम्राट ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
कपल की शादी को हुए दो साल
एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी को दो साल पुरे हो चुके हैं. कपल काफी खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहा है. दोनों ही बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं. वहीं हाल ही में एक्टर पुलकित ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर और बच्चों के फ्यूचर को लेकर खुलकर बात की.
‘बच्चों को नेपो किड्स बनाऊंगा’
पुलिकत ने इंटरव्यू में कहा कि ‘मैं और मेरी पत्नी कृति दोनें ही बी टाउन से हैं और दोनों ही आउटसाइडर हैं, लेकिन हमारे प्यारे से बच्चों को कोई दिक्कत नहीं होगी. हम दोनों का एजेंडा ये है कि हमारे जो बच्चे हो नेपो किड हो. मैं तो उन्हें नेपो किड्स बनाऊंगा. हालांकि पुलकित ने यह बात काफी मजाकिया अंदाज में कही थी.’
पुलकित सम्राट वर्कफ्रंट
वहीं एक्टर पुलकित के वर्कफ्रंट की बात करें तो हीरो जल्द ही फिल्म राहु केतु में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे. ‘राहु केतु’ एक कॉमेडी फिल्म है. हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया है, जो कि काफी मजेदार है. बता दें कि वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट राहु केतु फिल्म से पहले फुकरे और फुकरे 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक साथ नजर आ चुके हैं. इस तरह से दोनों की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है. राहु केतु फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल, मनु ऋषि चड्डा, पीयूष मिश्रा और शालिनी पांडे भी नजर आएंगी. सिनेमाघरों में फिल्म 16 जनवरी 2026 को दस्तक देने वाली है.
