Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के प्रमुख अजित पवार BMC चुनाव से पहले सुर बदलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है. शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को उन्होंने राजनीति में विचारधारा के प्रति अटूट जुड़ाव में लगातार बढ़ती गिरावट को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि ज्यादातर राजनीतिक दलों ने अपने मूल सिद्धातों को छोड़ दिया है. वे अपने समर्थकों की संख्या में इजाफा करने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं. शरद पवार ने कहा कि आज के समय में दल बदलना बेहद आसान हो चुका है, जिसमें नेताओं को लालच या दबाव डालकर पार्टी बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
पैसे और ताकत के दम पर हो रही राजनीति
अजित पवार ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड में लोकल भाजपा लीडरशिप पर बोलते हुए कहा,’ हाल ही में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी विचारधाराओं को लगभग त्याग दिया है. नेता जहां चाहें वहां जा रहे हैं और जो चाहें कर रहे हैं.’ उनका आरोप है कि कुछ नेताओं को लालच देकर अपने पाले में लाया जा रहा है, जबकि बाकी नेताओं पर उनके खिलाफ लंबित जांचों का डर दिखाकर और यह आश्वासन देकर दबाव डाला जा रहा है कि उनके पार्टी बदल लेने के बाद जांच एजेंसियों से निपट लिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि पॉलिटिक्स में खुलेतौर पर पैसे और शक्ति का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा,’ जिनके पास पैसा और बाहुबल है, वे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. जो लोग जातिगत मुद्दों को उठाकर वोट हासिल करने की सोच रहे हैं वे यही रणनीति अपना रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- 26 जनवरी से पहले कश्मीर में बढ़ी सख्ती, घाटी में VPN पर लगा बनै; आतंकियों से जुड़े हैं तार
पवार ने की भाजपा की आलोचना
अजित पवार ने आगे कहा,’ सर्वे का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि किसी विशेष क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार कौन है. अगर वह व्यक्ति विपक्षी पार्टी से संबंधित है, तो उसे अपने पाले में लाने के प्रयास किए जाते हैं.’ इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण की राजनीति की तारीफ करते हुए कहा,’ वह विपक्षी दलों के नेताओं का भी बराबर सम्मान करते थे. वह बिना यह सोचे-समझे कि संबंधित व्यक्ति विपक्ष से है या नहीं, पैसा बांटा करते करते थे, हालांकि पिछले कुछ सालों में इसमें किसी न किसी तरह की बदले की राजनीति घर कर गई है. ऐसा नहीं होना चाहिए.’ पवार ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड में भाजपा की लोकल लीडरशिप की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 8-9 सालों में भारी खर्चे के बाद भी दूरदर्शिता की कमी ने दोनों नगर निकायों को मुसीबत में ढकेल दिया है.
ये भी पढ़ें- ‘कुत्ते को हो जाता है इंसान के डर का आभास, तभी करता है हमला….,’ SC में आवारा कुत्तों को लेकर हुई सुनवाई, याचिका को लेकर कह दी बड़ी बात
पुणे और पिंपरी-चिंचवड में भाजपा पर उठाया सवाल
अजित पवार ने दावा किया कि साल 1992-2017 के बीच NCP के सत्ता में रहने के दौरान पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका (PCMC) में योजनाबद्ध विकास देखने को मिला, लेकिन साल 2017-2022 तक भाजपा की सत्ता में भ्रष्टाचार और फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंच की समस्या बनी रही. उन्होंने कहा,’ साल 1992-2017 तक पिंपरी-चिंचवड का विकास माइक्रो प्लानिंग के साथ किया गया. इस दौरान बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट और अच्छी लीडरशिप के चलते यह निगम एशिया का सबसे समृद्ध नगर निकाय बन गया. हमारे कार्यकाल में लोन लेने या बॉण्ड जारी करने की कोई जरूरत नहीं पड़ी.’ पवार ने आरोप लगाया कि भाजपा की लीडरशिप वाली पिछली सरकार के दौरान बॉण्ड जारी किए गए थे. उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सफाई अभियान समेत वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े कामों में अनियमितताओं का दावा किया.
