News in Brief

Parag Tyagi Upcoming Show: टीवी की दुनिया के फेमस एक्टर पराग त्यागी पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के करीब 8 महीने बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है. वह एक नए शो में दमदार किरदार में नजर आने वाले है, जिसकी झलक हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ शेयर की. हाल ही में पराग ने अपने कमबैक का ऐलान करते हुए नए टीवी शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस शो का नाम ‘चंदनबाला’ है. पराग के फैंस और उनके दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. 

मालूम हो कि पराग त्यागी की पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत 27 जून 2025 को हुई थी. उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया था. शेफाली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था. उनके निधन के बाद से ही पराग टीवी से दूर थे. वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रहे थे, केवल एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसमें वह अपने और शेफाली के बारे में बातें करते हैं. 

पराग त्यागी ने शेयर किया टीजर
पराग टीवी पर दमदार कमबैक टीवी शो ‘चंदनबाला’ से करने वाले है. इसका एक टीजर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस शो की कहानी किसी भूतकाल के साम्राज्य की दिख रही है. इसमें पराग ने एक राजा का किरदार निभाया है. वीडियो को शेयर करते हुए पराग ने कैप्शन में लिखा ‘जल्द आ रहा है… चंदनबाला.’ जल्द ही इस शो की बाकी जानकारी भी सामने आ सकती है. इस पोस्ट पर एक्टर की दोस्त आरती सिंह और जसवीर कौर ने भी कमेंट किया.

Add Zee News as a Preferred Source

पराग त्यागी करियर 
वहीं एक्टर पराग त्यागी के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई डेली सोप्स में भी काम किया और घर-घर मशहूर हो गए. पराग ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ जैसी फेमस टीवी शो में नजर आ चुके हैं. सीरियल्स के साथ पराग ने साउथ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.