News in Brief

Jubin Nautiyal: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी पर्सनैलिटी के राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में इसी वजह से कई सेलिब्रिटीज ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने सवाल किया कि उत्तराखंड में रहने वाले जुबिन ने दिल्ली आने के बजाय लोकल हाई कोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया.

दिल्ली HC ने सिंगर के वकील से पूछे सवाल
जज ने जुबिन के वकील से पूछा कि वो उत्तराखंड की किसी कोर्ट में क्यों नहीं गए,जहां वे रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वहां कोर्ट खत्म नहीं हुए हैं. वकील ने दावा किया कि दिल्ली HC इसलिए गए क्योंकि कंट्रोलिंग अथॉरिटी, जैसे कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी वहीं थीं. हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को नहीं माना और हैरानी जताई कि दिल्ली के पास अधिकार क्षेत्र क्यों होगा जबकि उत्तराखंड के पास नहीं होगा. 

‘उत्तराखंड में गूगल उपलब्ध नहीं है?’
बार एंड बेंच के अनुसार, कोर्ट ने पूछा, ‘यहां आने का क्या कारण है? उत्तराखंड में कोर्ट उन्हें (डिफेंडेंट्स) बुलाकर निर्देश नहीं दे सकता? क्या आप कह रहे हैं कि उत्तराखंड में गूगल उपलब्ध नहीं है? आपको हमें यह बताना होगा, है ना? जब आप खुद वहां हैं तो उत्तराखंड का अधिकार क्षेत्र क्यों नहीं है? क्या यह कानून है कि क्योंकि मिनिस्ट्री यहां है, तो जो भी उनके खिलाफ होगा, सारा अधिकार क्षेत्र, चाहे मद्रास, कलकत्ता या बॉम्बे से हो, यहां आएगा?’

Add Zee News as a Preferred Source