News in Brief

MMRDA flyover design: मुंबई के नवनिर्मित मीरा भायंदर फ्लाईओवर को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. खासकर इसके अचानक चार लेन से दो लाइन होने जाने को लेकर. जिसके चलते अब मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से एक फैक्ट चेक जारी किया है. दरअसल, जेम्स ऑफ मीरा भायंदर नाम के एक सोशल मीडिया पेज पर फ्लाईओवर का एक वीडियो शेयर किया गया था. जिसने इसको फरवरी में उद्घाटन से पहले विवादों में ला दिया है.

सोशल मीडिया पर किए जा रहे है दावों को लेकर एमएमआरडीए ने कहा कि ये सब भ्रामक है और फ्लाईओवर के असली डिजाइन उद्देश्य को नहीं दिखा रहा है. हालांकि, एमएमआरडीए ने चार लेन के निर्माण में आ रही बाधाओं के बारे में भी जिक्र किया है. प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि चार लेन से अचानक दो लेन का बदलाव कोई डिजाइन खामी नहीं बल्कि मौजूदा सड़क की चौड़ाई और भविष्य के नेटवर्क की योजना के आधार पर है.

फ्लाईओवर का प्लान
ये फ्लाईओवर मेट्रो लाइन-9 के तहत बनाया जा रहा है, जो यह एक डबल-डेकर ढांचा है. ये अंधेरी पश्चिम को मीरा-भायंदर से जोड़ेगा. इस परियोजना को जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स बना रही है. इस फ्लाईओवर के ऊपर एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनेगा और नीचे सड़क पर यातायात चलेगा. जिससे कि इलाके के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक पर ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद जताई गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

MMRDA क्या बोला?
एमएमआरडीए की तरफ से बताया गया कि फ्लाईओवर को चरणों में बनाया जा रहा है. अभी इसमें दो लेन भायंदर पूर्व की ओर जाने वाले वाहनों के लिए होंगी और भविष्य में भायंदर पश्चिम की ओर जाने के लिए दो और लेन जोड़ी जाएंगी.  अभी भायंदर पूर्व वाला हिस्सा पहले पड़ता है, इसलिए फिलहाल चार लेन का रास्ता दो लेन में बदलता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं बाकी बाहरी लेन को पश्चिमी रेलवे लाइन के पार भविष्य के विस्तार के लिए सुरक्षित रखा गया है. 

यह भी पढ़ें: देश के लिए घायल जवान टोल प्लाजा पर अपमानित! पूर्व पैरा कमांडो का वीडियो बना सिस्टम का आईना, स्टाफ ने मांगी माफी