News in Brief

India Weather: भारत के मौसम में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 फरवरी को पूरे देश में मौसम साफ और ड्राई रहने के बाद सोमवार से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होने की तैयार होगी, तो वहीं दूसरी तरफ तटीय इलाकों में गर्मी दस्तक दे सकती है. 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भारत पर असर
16 फरवरी, सोमवार के दिन के मौसम की बाद करें तो इस दिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमायली क्षेत्रों में एक्टिव होने वाला है. इसका असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और मुजफ्फराबाद तक दिखने की संभावना है. इसके कारण 16 और 17 फरवरी को भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 17 और 18 फरवरी को मौसम का रंग बदल सकता है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने की जरूरत की सलाह दी जा रही है. 

उत्तर में मौसम का क्या रहेगा हाल?
वहीं 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब जैसे मैदानी राज्यों में ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा. हालांकि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होने की संभावना है. वहीं उत्तरी भारत में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पश्चिम और दक्षिण भारत में ‘हीटवेव’
एक तरफ उत्तर भारत में ठंड होगी, तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिम और दक्षिण भारत में ‘हीटवेव’ की चेतावनी है. देश के पश्चिमी तट पर गर्मी ने दस्तक दे दी है, जिसके कारण गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और तटीय कर्नाटक मौसम विभाव ने अलर्ट जाती किया है. वहीं मुंबई और मंगलौर में टेम्परेचर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कोंकण और गोवा के इलाकों में लू जैसी स्थिति हो सकती है. 

मछुआरों के लिए समुद्री चेतावनी
दक्षिण बंगाल के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. साथ ही समुद्र में हलचल तेज हो सकती है. ऐसे में आईएमडी ने मछुआरों के लिए समुद्री को चेतावनी दी है कि वे दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के इलाकों में न जाएं. साथ ही इसके कारण अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.