News in Brief

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma: असम में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ महीनों का वक्त बचा है. विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सिसायी पारा हाई है. इस बीच राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर अप्रत्यक्ष रूप ने निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कह दिया कि राज्य का कोई भी निवासी पाकिस्तानी एजेंट के सामने नहीं झकेगा. 

दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को  काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बाते कहीं. सीएम ने कहा कि असमिया किसी पाकिस्तानी एजेंट के सामने नहीं झुकेगा. कोई भी असमिया किसी भी अज्ञात व्यक्ति के सामने नहीं झुकेगा. हमने बतद्रवा थान को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया है. 

असम कांग्रेसअध्य पर सीएम का निशाना 

Add Zee News as a Preferred Source

असम के सीएम का ये बयान ऐस समय पर आया है, जब राज्य में कुछ महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सीएम सरमा की ये टिप्पणी असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर एक अप्रत्यक्ष कटाक्ष थी. चूंकि, इससे पहले भी सीएम ने गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई संबंध का आरोप मढ़ा था.  इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं, गौरव गोगोई, अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो करते रहिए, लेकिन असम का सपना आसमान को छूना है और हम इसे पूरा करेंगे. 

यह भी पढ़ें: ‘मुझे वोट डालने के लिए दूसरे जिले में ले जाया गया…’,महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बाद महिला ने किया बड़ा दावा

सीएम ने गोगोई पर लगाया था गंभीर आरोप 

गौरतलब है कि पिछले साल हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गोगोई और उनकी पत्नी पर ISI से संबंध होने का आरोप भी लगाया था. इतना ही नहीं सीएम ने एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया था, जिसने इस मामले की जांच की थी और 10 सितंबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी. इस रिपोर्ट के आधार पर सीएम सरमा ने दावा किया था कि एसआईटी ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं, जो हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कमजोर करने के उद्देश्य से रची गई एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं. उस वक्त सीएम ने कहा था कि इस मामले को जल्द ही एक केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा. 

आरोपों पर क्या बोले गोगोई

सीएम सरमा के पाकिस्तानी एजेंट वाले आरोपों पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष बने गौरव गोगोई ने भी पलटवार किया था. गोगोई ने दावा किया कि ये आरोप एक “सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म” के समान हैं, जो फ्लॉप हो जाएगी क्योंकि असम के लोग सब कुछ समझते हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई का मेयर कौन होगा? सस्पेंस बढ़ा, शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में 2.5 साल के कार्यकाल पर लड़ाई; उद्धव ठाकरे ने भी जताई उम्मीद