News in Brief

Pakistan deporte Sabarjit Kaur: पाकिस्तान ने सोमवार को उस भारतीय महिला को भारत वापस भेजने का फैसला लिया है, जो धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी और वीजा खत्म होने के कारण वापस नहीं लौट पाई थी. महिला को डिपोर्ट करने के लिए वाघा बॉर्डर तक लाया गया है.  दरअसल, सरबजीत कौर पिछले साल 4 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की 556 वीं जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी. लेकिन सरबजीत कौर का वीजा सिर्फ 13 नवंबर तक ही वैध था, जिसके चलते वो भारत वापस नहीं लौट पाई थी. 

इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसे भारत वापस भेजने की कार्रवाही को शुरू कर दिया था. इस बीच सरबजीत कौर ने पाकिस्तान के शेखपुरा निवासी नसीर हुसैन नागरिक से शादी कर ली और अपना धर्म बदलकर नाम नूर फातिमा कर लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला युवक के साथ 2016 से संपर्क में थी. महिला को भारत डिपोर्ट करने के लिए उसे वाघा बॉर्डर लाया गया है. जहां पर उसे बॉर्डर परेड के अलावा सभी जरूरी प्रक्रियाओं के बाद भारत को सौंपा जाएगा. 

वीजा खत्म 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरबजीत कौर का वाजा खत्म हो गया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने उसे डिपोर्ट करने की कार्रवाही की. ये पूरी घटना सबरजीत कौर के लापता होने के कई महीनों बाद सामने आई है, सरबजीत के लापता होने की वजह से भारत की सुरक्षा एजेंसियों में चिंता पैदा कर दी थी. दरअसल, सरबजीत कौर 1923 सिख प्रतिनिधिमंडल वाले जत्थे की सदस्य थी, जो गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

सरबजीत ने की शादी 
लेकिन जब जत्था वापस लौटा तो उसमें सरबजीत कौर नहीं थी और न ही उसका नाम पाकिस्तान से निकलने वाले रिकॉर्ड में था और न ही भारत में फिर से प्रवेश करने वाले रिकॉर्ड में दर्ज था. सरबजीत के गायब होने पर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान कथित तौर पर सरबजीत का निकाहनाम और उसके पासपोर्ट की कॉपी सामने आई, जिसमें दावा किया गया था कि उसने धर्म परिवर्तन करके शेखपुरा युवक से शादी कर ली है. 

यह भी पढ़ें: PoK में फिर से बड़े विरोध की आहट, सरकार पर लगे वादाखिलाफी के आरोप; हिल सकती है शहबाज-मुनीर की चूलें