News in Brief

Lashkar terrorist: पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है. इस बार आतंकी कमांडर ने भारत के हिंदुओं के खिलाफ खुले मंच से बयान दिया है. जिसमें उसने हिंदुत्व, आरएसएस और बजरंग दल के लिए जमकर जहर उगला. पाकिस्तान के कसूर में आयोजित एक रैली के दौरान लश्कर ए तैयबा के आतंकी कमांडर राणा मोहम्मद भारतीय हिंदुओं और देवी देवताओं के खिलाफ बयान देता नजर आया.

पाकिस्तान के आतंकी अब हिंदू धर्म और हिंदू देवताओं को लेकर अनाप शनाप बोलने लगे हैं. रैली के दौरान पाकिस्तानी आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक लोगों को हिंदुओं के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए उकसा रहा है. रैली के दौरान हिंदुओं के बारे में बोलते हुए राणा ने आरएसएस और बजरंग दल को लेकर भड़काऊ बयान दिया. राणा मोहम्मद अशफाक पीएमएमल पार्टी से जुड़ा है, जो लश्कर की पॉलिटिकल पार्टी है. 

हिंदुओं के खिलाफ बयान
हिंदुस्तान और हिंदुओं के बारे में ऐसा बोलने वाला मोहम्मद राणा पहला आतंकी नहीं. पहलगाम हमले के दौरान भी आतंकियों ने भारतीयों पर धर्म पूछकर गोलियां चलाई थी, जिसका बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च करके लिया था और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तहस नहस कर दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

राजनीतिक मंच
आपको बता दें कि लश्कर के ही एक आतंकी ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बयान दिया था. दरअसल, लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ने हाल ही पाकिस्तान हुकूमत के खिलाफ बयान दिया था. लेकिन राणा मोहम्मद का हिंदुस्तान और हिंदू विरोधी बयान वहां के लोगों के मन में सरेआम नफरत फैला रहा है. हालांकि, पाकिस्तान में आतंकियों के राजनीतिक मंच का सहारा लेकर भारत के खिलाफ नफरत फैलाने का ये पहला मामला नहीं है.

यह भी पढ़ें: BMC Election Result 2026: गैंगस्‍टर से नेता बने अरुण गवली की बेटी योगिता चुनाव हारी, ‘डैडी’ की सियासत को लगा झटका