Salim Khan Hospitalized Salman Khan Emotional: हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की हाल ही में तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है. जिसके वजह से उन्हें परिवार ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 90 साल के सलीम खान की बिगड़ती हालत देखने के बाद भाईजान काफी दुखी नजर आ रहे हैं. भाईजान और सलीम खान के फैंस और फिल्मी जगत के सितारे उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं.
काफी दुखी नजर आए सलमान खान
हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान को क्या हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पिता के अस्पताल में भर्ती होते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर पहने सिर पर कैप लगाए काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. पिता के बीमार होने पर सलमान खान के चेहरे पर साफ टेंशन झलक रही है. जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए है.
दामाद भी पहुंचे ससुर का हाल लेने
वहीं अस्पताल में सलीम खान से मिलने उनके दामाद भी पहुंचे. सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा की लीलावती अस्पताल में अपने ससुर का हाल लेने पहुंचे हैं. पूरा परिवार मिलकर सलीम खान का ध्यान रख रहा हैं.
2025 में किया 90वां बर्थडे सेलिब्रेट
बता दें कि सलीम खान ने बीते साल 2025 के नवंबर में अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. सलमान खान के पिता 90 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी काफी सक्रिय रहते हैं. अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अस्पताल में सलीम खान से मिलने पहुंच रहे हैं.
