News in Brief

NGT clears Great Nicobar Project: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने काफी ना नुकुर और देर-सबेर के बाद भारत का Hong Kong कहे जाने वाले ‘ग्रेट निकोबार’ प्रोजेक्ट को अपनी मंजूरी दे ही दी. 80,000 करोड़ रुपये के विवादित प्रोजेक्ट के लिए एनजीटी ने एनवायरनमेंटल क्लीयरेंस में दखल देने से इनकार कर दिया है. इससे एक बड़ी कानूनी अड़चन दूर होने से प्रोजेक्ट के जल्दी शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. माना जा रहा है कि एनजीटी के हरी झंडी दिखाने से देश का मेगा स्ट्रेटेजिक प्लान आगे बढ़ने में मदद मिली है. आइए जानते हैं कि ये प्रोजेक्ट क्यों जरूरी था और इसे एनजीटी की मंजूरी देने में क्या दिक्कत आ रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source