News in Brief

Youth Congress Naked Protest: नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इंपैक्ट समिट’ में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बिना शर्ट के किए गए विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया है. इसको लेकर पहले पीएम मोदी ने विपक्षी दल पर हमला बोला. उन्होंने इस प्रदर्शन को ‘गंदी और नग्न राजनीति’ का एक्ट बताया तो अब कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

‘अगर विरोध प्रदर्शन के लिए टी-शर्ट उतारना नग्नता…’ 

मोदी की टिप्पणियों के जवाब में कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने अपने ‘X’हैंडल में हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें वह एक रैली में बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,’ अगर विरोध प्रदर्शन के लिए टी-शर्ट उतारना नग्नता कहलाता है, तो इसे क्या कहेंगे?’  

ये भी पढ़ें- ‘भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा AI क्लासरूम…,’ माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ का बड़ा दावा, नई दिल्ली को बताया ग्लोबल लीडर   

 

बिना कपड़ों के किया प्रदर्शन 

बता दें कि शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को AI सम्मेलन में कांग्रेस युवा मोर्चा की ओर से किए गए प्रदर्शन ने भाजपा-कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा दिया. भाजपा ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे शिखर सम्मेलन में मौजूद विदेशी प्रतिनिधियों के सामने भारत को शर्मिंदगी उठानी पड़ी. इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी ने अपने हाथों में टी-शर्ट लेकर सम्मेलन में मोदी विरोधी नारे लगाए. 

ये भी पढ़ें- छोड़ दी बैंक की 23 साल की नौकरी, क्या अब फुल टाइम सिंगर बनेंगी अमृता फडणवीस? गा चुकी हैं ये गाने 

 

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी 

पुलिस ने बताया कि शिखर सम्मेलन के लिए प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था. वे जैकेट या स्वेटर पहनकर शिखर सम्मेलन वाली जगह में दाखिल हुए थे, जिसे उन्होंने मुख्य स्थल में एंट्री करने के बाद उतार दिया. घटना के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया. इसको लेकर 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.