News in Brief

नई दिल्ली: प्रसार भारती के पूर्व CEO जवाहर सिरकार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की फेक फोटो शेयर कर दी. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने और विवाद बढ़ने के बाद जवाहर सिरकार को यह फोटो डिलीट करना पड़ा लेकिन तब तक कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया.

क्या है मामला?

दरअसल, प्रसार भारती के पूर्व CEO जवाहर सिरकार ने ट्विटर पर पीएम मोदी की जो फोटो शेयर की है, उसमें वे नीता अंबानी के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं जौहर ने लिखा, ‘काश साथी सांसदों और राजनीति में अन्य लोगों को भी पीएम से ऐसा शिष्टाचार मिलता. एक परिपक्व लोकतंत्र में, हम दोतरफा संबंध, एहसान, लेन-देन को जानेंगे, किसी दिन इतिहास हमें यह बताएगा.’

ये है सच्चाई

दरअसल, सिरकार ने जो फोटो शेयर की मॉर्फ्ड फोटो है. यानी इसमें किसी और की जगह नीता अंबानी का चेहरा लगाया गया है. यह फोटो एनजीओ चलाने वाली दीपिका मंडल की है. पीएम उन्हें झुककर प्रणाम कर रहे हैं लेकिन उनकी जगह नीता अंबानी का चेहरा लगाकर फोटो वायरल किया जाता रहा है. 

सिरकार की आलोचना

वहीं, इस फोटो को शेयर करने को लेकर जवाहर सिरकार की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है. राजा राममोहन लाइब्रेरी फाउंडेशन के चेयरमैन कंचन गुप्ता ने कहा, भारत सरकार के एक पूर्व सचिव जानबूझकर पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए मॉर्फ्ड इमेज ट्वीट कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ट्विटर Manipulated Media के लिए और Fake News फैलाने वाले ऐसे लोगों को विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए ‘ब्लू टिक’ से पुरस्कृत करता है.’

ट्विटर यूजर ने दिखाया आइना
वहीं, अंकुर नाम के यूजर ने लिखा जौहर ने पीएम मोदी की फेक फोटो शेयर की. कल्पना कीजिए कि यह किस तरह का गंदा प्रोपेगेंडा है. उन्होंने सही फोटो शेयर करते हुए लिखा कि फोटो में दिख रही महिला का नाम दीपिका मंडल है, जो एनजीओ चलाती हैं. 

जवाहर सिरकार ने फिर किया एक और ट्वीट
पहला ट्वीट डिलीट करने के बाद भी सिरकार अभी चप नहीं हैं, उन्होंने एक और ट्वीट किया है. 

LIVE TV