28 जनवरी सुबह-सुबह अजित पवार घर से निकले थे. पौने 9 बजे के करीब उनका प्लेन बारामती में क्रैश हो गया. कुछ ही मिनटों में सारे न्यूज चैनलों पर खबर फ्लैश होने लगी. वीडियो और तस्वीरें भी आ गईं. पूरा देश सन्न था. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बंगले में मैनेजर संपत धायगुडे मौजूद थे. अनहोनी की आशंका हुई तो फौरन वह भागे. दरअसल, अजित की मां आशा ताई उस समय टीवी देख रही थी. फौरन घर में टीवी केबल काट दिया गया. आशा ताई का मोबाइल फोन भी फ्लाइट मोड में डाल दिया गया जिससे किसी भी तरह से उन्हें अभी अजित दादा के निधन की खबर न मिले.
दरअसल, घटना के समय आशा ताई बारामती फॉर्महाउस में टीवी देख रही थी. फार्महाउस के मैनेजर संपत ने बताया कि आशा ताई को कुछ अहसास हुआ. उन्होंने पूछा किया दादा का एक्सीडेंट हुआ है? इसके बाद उन्होंने दौड़ लगा दी. मां को अपने बेटे की मौत की खबर तुरंत न मिले, इसके लिए उनके पास तक सूचना पहुंचने से रोकनी थी. उन्होंने फौरन बंगले का टीवी केबल काट दिया. आशा ताई के मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर कर दिया गया जिससे कोई फोन न कर सके. इसके बाद हम उनसे कहते रहे कि ना, ना, कुछ नहीं हुआ है.
आशा ताई को समझाते रहे कुछ गंभीर नहीं
हालांकि मां तो मां होती है. वह बेटे से मिलने की जिद करने लगीं. मैनेजर संपत ने कहा कि पहले ऐसा लगा कि चोट आई है फिर टीवी पर खबर आने लगी कि दादा को बारामती अस्पताल ले जाया जा रहा है. आशा ताई ने कहा कि मुझे दादा से मिलना है. हम समझाने की कोशिश कर रहे थे कि कुछ भी गंभीर नहीं है. आशा ताई नहीं मानीं, वह खुद जाने लगीं तब न चाहते हुए उन्हें बारामती बंगले में ले आया गया.
पढ़ें: डिप्टी सीएम अजित पवार थे प्लेन में फिर भी पायलट को बारामती में मैनुअल लैंडिंग के लिए क्यों कहा गया?
मैनेजर ने बताया है कि चार दिन पहले ही अजित अपनी मां से मिलने फार्महाउस आए थे. शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे वह फार्महाउस आए थे और करीब 15 मिनट तक अपनी मां से बात की. उसके बाद सभी फार्म वर्कर्स से कुछ बात की. स्टाफ से नए पेड़ लगाने को बोले फिर अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए.
खबर अपडेट हो रही है…
