Kartik Aaryan Next With Nikhil Nagesh Bhat: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हालिया फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे दिखी. यह फिल्म 25 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. ट्रेलर को तो दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई. इस फिल्म को बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर के बैनर तले बनाया गया था. ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ के फ्लॉप होने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने बड़ा दांव खेला है. जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने निर्देशक निखिल भट्ट के साथ हाथ मिलाया है और उनके साथ अगली फिल्म को फाइनल किया है.
‘किल’ डायरेक्टर से कार्तिक ने मिलाया हाथ
हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किल’ डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट की अपनी फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन से बातचीत कर रहे हैं. निखिल नागेश भट्ट भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म बना रहे है. कार्तिक आर्यन फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किल’ को काफी पसंद किया था. अगर फिल्म को लेकर दोनों की बात बनती है तो कार्तिक आर्यन और निखिल एक बार फिर साथ में नजर आएंगे.
कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट
इस प्रोजेक्ट की खबर मिलने के बाद फैंस भी काफी खुश है. निर्माता इस समय फिल्म को ऑनबोर्ड लाने के लिए किसी बड़े स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहे हैं. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2026 में कार्तिक की दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. इस समय कार्तिक फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रवि किशन उन्हें टक्कर देते नजर आएंगे. लाइन अप में कार्तिक के पास अनुराग बसु की फिल्म भी है. इस फिल्म में एक्टर के साथ श्रीलीला नजर आएंगी.
