
Rasha Thadani Singing Debut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. राशा थडानी ने बीते साल 2025 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन हसीना के एक्टिंग डेब्यू में बॉक्स पर फ्लॉप साबित हुआ था. राशा की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. जिसके बाद अब राशा थडानी ने अपना सिंगिंग डेब्यू किया है और एक्ट्रेस की सिंगिंग की तारीफ हाल ही में खुद ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास ने की. जिसे देखकर लग रहा है कि राशा का सिंगिंग डेब्यू काफी जबरदस्त रहने वाला है.
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म ‘लइकी लइका’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में राशा के साथ ‘मुंज्या’ फेम एक्टर अभय वर्मा भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में राशा ने न केवल एक्टिंग बल्कि इस फिल्म का गाना ‘छाप तिलक’ भी खुद गाया है. इस गाने से राशा ने सिंगिंग डेब्यू किया है. यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. राशा ने इंस्टाग्राम पर भी इसका वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो स्टूडियो में गाना गाते हुए नजर आ रही हैं.
राशा की सिंगिंग की प्रभास ने की तारीफ
राशा के इस सिंगिंग डेब्यू की खुद ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास ने भी तारीफ की है. प्रभास ने इस गाने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा ‘वाकई में बहुत प्यारा सिंगिंग डेब्यू है, छाप तिलक में आपकी परफॉर्मेंस सच्ची है और ये दिल से निकलता है, बधाई हो.’ इस स्टोरी को राशा ने भी री-शेयर किया है और प्रभास को धन्यवाद कहा है.
इस फिल्म से किया था एक्टिंग डेब्यू
बता दें कि राशा थडानी ने जनवरी 2025 में अपना एक्टिंग डेब्यू ‘आजाद’ फिल्म से किया था. अजय देवगन प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में उनके भतीजे अमान देवगन भी नजर आए थे. हालांकि इस फिल्म को लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. जबकि राशा की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ हुई थी. अब जल्दी ही वो ‘लइका लइकी’ में नजर आने वाली हैं, देखते हैं कि इस फिल्म को ऑडियंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
