News in Brief

Nakuul Mehta: ‘इश्कबाज’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ जैसे टीवी सीरियल में काम कर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाले अभिनेता नकुल मेहता अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर अभिनेता ने पत्नी के लिए खास संदेश लिखा. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पत्नी जानकी पारेख के साथ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों के माध्यम से नकुल ने शुरुआती दिनों में साथ बिताए पलों को फिर ताजा किया. तस्वीरें देखकर लगता है कि सालों बीतने के बाद भी उनका रिश्ता उतना ही गहरा और रोमांटिक है.

नकुल ने लिखा, ‘हमने सात साल के पड़ाव को दो बार पार कर लिया है और तुम हर मौसम में मेरी डर्मीकूल बनी हुई हो. मेरे बच्चों की मां और सबसे अच्छी हमसफर को सालगिरह मुबारक. मैं तुमसे प्यार करता हूं.’

9 साल किया एक-दूसरे को डेट
बता दें कि दोनों ने 9 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 28 जनवरी 2012 को शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी कॉलेज के समय की है. बताया जाता है कि नकुल को जानकी से पहली नजर का प्यार हो गया था. शुरुआत में दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और एक दिन नकुल ने अपने दिल की बात जानकी को बता दी, लेकिन उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था. हालांकि, कॉलेज के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अभिनेता विदेश गए थे. तब जानकी को एहसास हुआ था कि उनके दिल में भी नकुल के लिए फीलिंग्स हैं. इसके बाद दोनों 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर 2012 में शादी कर ली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

कपल दो बच्चों के पेरेंट्स
आज दोनों के दो बच्चे हैं. नकुल और जानकी का पहला बच्चा, सूफी, साल 2012 में हुआ था, और दूसरे बच्चे का स्वागत दोनों ने साल 2025 में किया था. अभिनेता हाल ही में सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ में नजर आए थे. इसमें तमन्ना और डायना पेंटी भी थीं. इसके बाद वे ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ में नजर आए. यह चंद्रयान-2 की विफलता से चंद्रयान-3 की सफलता तक इसरो के सफर को दर्शाती है, जिसमें नकुल अर्जुन वर्मा की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. (एजेंसी)