News in Brief

Amit Shah Press Conferance: कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल के लिए अगले कुछ महीने, यानी आज से लेकर अप्रैल तक, बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसी दौरान राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे. शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में टीएमसी सरकार के तहत बंगाल ने घुसपैठ, भ्रष्टाचार, कुशासन और नागरिकों में डर का सामना किया है. अमित शाह ने आगे कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के नागरिकों को यह भरोसा दिलाना चाहती है कि जैसे ही राज्य में हमारी सरकार बनेगी, हम बंगाल की विरासत को फिर से जीवित करेंगे और राज्य में विकास की गंगा बहाएंगे. हम गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देंगे और एक नेशनल ग्रिड बनाएंगे, जो घुसपैठ को रोकने में मदद करेगा.

खबर अपडेट की जा रही है…

Add Zee News as a Preferred Source