दीपिका पादुकोण के हाथ से फिल्म ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ निकल गई थी. इसके बाद दीपिका पादुकोण ने निर्देशक एटली के अगले बड़े प्रोजेक्ट, AA22xA6 के लिए उनसे हाथ मिलाया. ऐसे में 40वें बर्थडे पर दीपिका पादुकोण के फैंस थोड़ा कन्फ्यूज दिखे. दरअसल, खबर थी कि अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म ‘AA22 X A6’ में दीपिका के लुक जारी किया है. हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है.
सन पिक्चर्स और सन म्यूजिक ने सोशल मीडिया पर दीपिका को विश किया. लेकिन साथ ही उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्टर्स ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी. दरअसल, प्रोडक्शन हाउस ने दीपिका की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह खुले आसमान और पहाड़ों के बीच एक फ्लोई ड्रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि, होशियार फैंस ने तुरंत पकड़ लिया कि यह फोटो किसी फिल्म की नहीं, बल्कि मई 2025 के ‘मैरी क्लेयर’ मैगजीन शूट की पुरानी तस्वीर है. हद तो तब हो गई, जब सन म्यूजिक ने दीपिका को एक समुराई वॉरियर के रूप में दिखाया, जिसमें वह दो तलवारें लिए खेत में खड़ी थीं. इस तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि यह न तो फिल्म की थीम से मेल खा रही थी और न ही इसकी क्वालिटी प्रोफेशनल लग रही थी.इस तस्वीर में दीपिका का अल्लू अर्जुन के साथ एटली की महत्वाकांक्षी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म में एक दमदार नया अवतार नज़र आ रहा है.

बाद में पोस्ट कर दिया डिलीट
इस पोस्ट को साझा करने के बाद चैनल की तरफ से कुछ ही देर बार इसे डिलीट भी कर दिया गया. इसी के चलते ये अटकलें और भी ज्यादा पुख्ता हो गईं कि ये लुक उनकी फिल्म से जुड़ा ही था. हालांकि अभिनेत्री या एटली में से किसी ने भी इस लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया. हालांकि दीपिका का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसके अलावा सन पिक्चर्स की तरफ से भी दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी गई है. एक्स पर उनकी एक और तस्वीर साझा करते हुए मेकर्स ने उन्हें बर्थडे विश किया है.
पहली बार एटली-अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहीं
एटली की इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आंएगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मल्टीपल रोल निभाने वाले हैं. ये पहली बार होगा, जब पुष्पा स्टार एक साथ कई किरदार निभाएंगे. फिल्म में एक्टर पूरे परिवार का किरदार निभाते नजर आएंगे.
वहीं, फिल्म की नाम की बात करें तो AA22xA6 अस्थायी नाम है. अल्लू अर्जुन की यह 22वीं और एटली की छठी फिल्म है, इसलिए अस्थायी तौर पर फिल्म को ‘AA22xA6’ का हैशटैग दिया गया है.
