News in Brief

Mohan Bhagwat on Bangladesh: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख ने बड़ा बयान दे दिया है. RSS चीफ ने बांग्लादेश में हिंदू हिंसा को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसने सरहद के दोनों पार हलचल तेज कर दी है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश के सवा करोड़ हिंदू खुद को अकेला न समझें. उन्होंने न केवल एकता का मंत्र दिया बल्कि यह भी साफ कर दिया कि अगर वहां का हिंदू समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता चुनता है तो पूरी दुनिया की हिंदू शक्ति उनके पीछे ढाल बनकर खड़ी होगी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुंबई में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक व्याख्यानमाला में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि  बांग्लादेश में करीब 1.25 करोड़ हिंदू हैं. अगर वे वहां रहने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का निर्णय लेते हैं तो पूरी दुनिया के हिंदू उनकी मदद के लिए आगे आएंगे.
बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. भीड़ द्वारा हिंदू व्यापारियों, मजदूरों और छात्रों को निशाना बनाया गया है जिस पर भारत ने समय-समय पर चिंता व्यक्त की है.

जनसंख्या और अवैध घुसपैठ पर भी बोले भागवत
देश के आंतरिक मुद्दों पर बात करते हुए मोहन भागवत ने बदलती जनसांख्यिकी (Demographics) पर भी चिंता जाहिए की है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस दिशा में जरूरी कदम नहीं उठाए. उन्होंने गिरती जन्म दर और अवैध घुसपैठ को इसके पीछे की बड़ी वजह बताया. साथ ही भागवत ने यह भी कहा कि अब वर्तमान सरकार इस दिशा में काम कर रही है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत को तोड़ने वाले खुद टूट जाएंगे
मोहन भागवत भारत की एकता पर बोलते हुए चेतावनी दी कि भारत को अब कमजोर नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जो लोग भारत को तोड़ने की कोशिश करेंगे वे खुद टूट जाएंगे.

जातिवाद पर भी बोले RSS प्रमुख
RSS के कामकाज पर उठने वाले सवालों के जवाब भी मोहन भागवन ने दिए और कहा कि संघ में जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है. कोई भी व्यक्ति फिर वह भले ही क्यों किस जाति का हो सरसंघचालक बन सकता है. ब्राह्मण होना कोई अनिवार्य योग्यता नहीं है.

इस दौरान भागवत ने कहा कि संघ किसी कॉर्पोरेट से पैसा नहीं लेता. यह अपने स्वयंसेवकों के सहयोग से चलता है.
मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि संघ टकराव से बचता है. अगर कोई अपशब्द भी कहता है तो हम प्रतिक्रिया नहीं देते जिससे विवाद न बढ़े.

ये भी पढे़ंः ट्रंप का दावा vs भारत की चुप्पी! क्या वाकई रूस से तेल खरीदना बंद करेगा इंडिया…

किसी के खिलाफ नहीं है संघ
इससे पहले व्याख्यानमाला के पहले दिन मोहन भागवत ने मंच से बोलेत हुए कहा कि RSS किसी के खिलाफ नहीं है न ही सत्ता की चाह रखता है. उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य सिर्फ समाज को जोड़ना है.

ये भी पढे़ंः क्या है ये तीन हरे गुंबद वाली इमारत, जहां राष्ट्रगान बजाकर पीएम मोदी का हुआ स्वागत