Kalyan Banerjee Speech in Parliament: संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष की नोक झोंक के साथ-साथ हंसी मजाक के किस्से भी काफी चर्चा में रहते हैं. संसद में कानून बनाने, बजट पारित करने, सरकार के कामकाज की निगरानी करने, जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने और संविधान में संशोधन लाने के साथ-साथ सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे की खिंचाई करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें नेता एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक और खिंचाई करते नजर आते हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि संसद में लड़ाई करने और एक-दूसरे को गलत साबित करने पर तुले नेताओं के रिश्ते संसद से बाहर कुछ और ही होते हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज लोकसभा में संसद के बजट सत्र के 11वें दिन देखने को मिला.
क्या ठहाके लगाने लगा सदन?
संसद के बजट सत्र के 11वें दिन एक ऐसा ही मोमेंट देखने को मिला, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यहां TMC के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी और पीठासीन जगदंबिका पाल से हंसी मजाक करते नजर आए. इस दौरान कल्याण बनर्जी ने कुछ ऐसा बोला, जिसे सुनकर पूरा सदन ठहाके लगाकर हंसने लगा. दोनों के बीच के इस मोमेंट ने ये साबित कर दिया कि सदन में बहस कर रहे सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के रिश्ते सदन के बाहर अलग होते हैं.
सर बाहर मैं आपको डार्लिंग कहता हूं और आप मुझे टाइम नहीं देते, जरा टाइम तो दे दीजिए डार्लिंग में
चेयरमैन से बोले कल्याण बनर्जी ने pic.twitter.com/CWg1Rasu16
— Priya singh (@priyarajputlive) February 11, 2026
X पर शेयर हुआ वीडिया
सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर इस मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में TMC के सांसद कल्याण बनर्जी सदन में बोलते नजर आ रहे हैं, इस दौरान पीठासीन BJP के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल हैं. जगदंबिका पाल कल्याण बनर्जी को अपनी स्पीच को समाप्त करने को कहते हैं, लेकिन इस पर कल्याण बनर्जी का जबाव सुनकर पूरा सदन हंसने लगता है. स्पीच को समाप्त करने की बात पर, कल्याण बनर्जी कहते हैं कि “सर बाहर मैं आपको डार्लिंग कहता हूं और आप मुझे टाइम नहीं देते, ये क्या है सर? जरा टाइम तो दे दीजिए डार्लिंग को”. अब इसका मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है.
क्या बोलें राहुल गांधी?
वहीं दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद के बजट सत्र के 11वें दिन बोलने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. स्पीच में उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात की, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार अमेरिका से डर गई. अगर इस जगह कांग्रेस सरकार होती, तो वे देश के हित में फैसला लेते.
