News in Brief

Assam Elections: असम में अप्रैल के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. यह चुनाव एक ही चरण में हो सकता है. वहीं इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से मार्च 2026 के दूसरे हफ्ते में घोषणा की जा सकती है. पूर्वोत्तर के इस राज्य में एक ओर जहां भाजपा जीत का हैट्रिक लगाने की सोच रही है तो वहीं कभी कांग्रेस अपना गढ़ रहे इस राज्य में सत्ता वापसी की तैयारी कर रही है. 

सरमा ही रहेंगे सीएम के उम्मीदवार 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके हिमंता बिस्वा सरमा को ही इस बार भी उम्मीदवार बनाए रखने का फैसला किया है और जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा घोषित किए जाने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी को जमीनी स्तर से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार सरमा पूरे राज्य में लोकप्रिय हैं और इससे भाजपा की चुनावी संभावनाओं को मजबूती मिलेगी. बताया जा रहा है कि भाजपा ने असम के लिए अपनी चुनाव प्रचार योजना को अंतिम रूप दे दिया है. पीएम मोदी और अमित शाह भाजपा के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से राज्य में कई रैलियां कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  ‘देश में मुसलमान सुरक्षित हैं…,’ पीएम मोदी से मिले भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद,  इन मुद्दों पर की चर्चा   

Add Zee News as a Preferred Source

किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा? 

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा सीमा पार घुसपैठ, केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, महिला सशक्तिकरण और हिंदुत्व को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं पर काम करेगी. इसके अलावा पार्टी कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को भी खूब हवा देने का काम करेगी, जिसके चलते कल 16 फरवरी 2026 को उस समय काफी हंगामा हुआ जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोराह ने अपना इस्तीफा भेजा और कुछ ही घंटों बाद उसे वापस भी ले लिया. 

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले जमकर बांटे ‘गिफ्ट’, वोट नहीं दिया तो जनता से वापस मांग लिए कुकर-पैसे; कांग्रेस प्रत्याशी की इस हरकत ने चौंकाया

असम कांग्रेस में जारी खींचतान 

बोराह ने सांसद और वर्तमान प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका इस्तीफा अपमान के कारण था. कांग्रेस अब स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी है. गोगोई ने कहा कि अगर कोई गलती हुई हो तो वे माफी मांगेंगे. उन्होंने बोराह को एक महत्वपूर्ण सदस्य बताया. भाजपा अब इस घटनाक्रम का फायदा उठाकर गोगोई पर अपना हमला तेज करने की योजना बना रही है, जो सरमा के निशाने पर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने की योजना के चलते कई मौजूदा विधायकों को इस बार चुनाव में पास नहीं मिल सकता है.