
Amit Shah West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दौरा किया. इस दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं. जिसके बाद टीएमसी ने अमित शाह पर पलटवार किया है. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो बॉर्डर खत्म हो जाएगा. उन्होंने अमित शाह की तरफ से ममता बनर्जी पर आरोप लगाने को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री को घेरा.
क्या बोले अभिषेक बनर्जी?
अभिषेक ने कहा कि क्या उन्होंने अपनी पार्टी के अनंत महाराज और जगन्नाथ बाबू को कारण बताओ नोटिस भेजा. इतना ही नहीं उन्होंने अमित शाह को सबसे अयोग्य गृह मंत्री करार देते हुए निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि अमित शाह चुनाव से पहले प्रवासी पक्षियों की तरह दिखते हैं. टीएमसी सांसद ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल में सर्दियां का आनंद लेने और आलू पोस्तो खाने की नसीहत भी दी. पश्चिम बंगाल के वातावरण को साफ बताते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमित शाह को प्राणायाम करना चाहिए.
बीजेपी के सासंद क्या बोले?
बीजेपी सांसद के कुछ दिन पहले दिए गए बयान का हवाला देते हुए भी टीएमसी सांसद ने अमित शाह से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे बंगाल की राजनीति को कितनी बारीकी से फॉलो करते हैं. लेकिन मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वो उनके राज्यसभा सांसद अनंत महाराज के दिए गए बयान को सुनें. जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के गृह मंत्री सबसे बड़े घुसपैठिए हैं और ये मैं नहीं कह रहा हूं. अभिषेक ने दो महीने पहले जगन्नाथ सरकार की तरफ से दिए गए बयान को लेकर भी हमला बोला. जिसमें जगन्नाथ सरकार ने कहा था कि अगर बंगाल में BJP सत्ता में आती है, तो बॉर्डर जैसी कोई चीज नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का बड़ा दावा, घुसपैठियों पर भाजपा को दिया मुंहतोड़ जवाब
