News in Brief

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने कहा, बीते 4 दिनों में रोजाना आने वाले कोरोना केस कम हुए हैं लेकिन कोरोना (Covid-19) के खिलाफ हमें अपने प्रयास लगातार जारी रखने हैं, फिलहाल ‘आत्मसंतुष्ट’ नहीं होना है. साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन ड्राइव और तेज करने पर जोर देते हुए कहा, 31 जुलाई तक 51.6 करोड़ Corona Vaccine उपलब्ध हो जाएगी. अगस्त से लेकर दिसंबर के अंत तक 216 करोड़ खुराक देश में उपलब्ध होंगी. 

भारत में सबसे तेज वैक्सीनेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने बताया कि विदेशों से जो Corona Vaccine आएगी वो इससे अलग होगी. सबको Vaccninate करने के लिए गति और बढ़ानी होगी. उन्होंने दावा किया कि हमारे देश में वैक्सीनेशन सबसे तेज हुआ है. अमेरिका और चीन के बाद हमारे यहां सबसे ज्यादा VACCINATION हुआ है.

पिछले 4 दिनों में संख्या कम हुई 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पिछले हफ्ते 3-8 मई के बीच लगातार चार दिन तक चार लाख से ज्यादा मामले आए थे. पिछले 4 दिनों में वह संख्या कम हुई है और रिकवर मामलों की संख्या बढ़ गई है. 30 अप्रैल और 6 मई के बीच पॉजिटिविटी रेट 21.3% थी लेकिन इस हफ्ते यह घटकर 19.3% हो गई है.

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: इस शहर में जलीं इतनी चिताएं कि महीनों का लकड़ी स्टॉक 15 दिनों में ‘स्वाहा’

जितने केस आए उससे ज्यादा ठीक हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि इस समय देश में 36,73,802 कोरोना वायरस के एक्टिव केस  (Coronavirus Active Case) हैं. पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं. लेकिन संतोष की बात यह है कि इससे ज्यादा 3,53,299 लोग  ठीक हुए हैं.

(INPUT: ANI)

LIVE TV