Asaduddin Owaisi: भारत की प्रधानमंत्री के रूप में हिजाब (बुर्का) पहनने वाली महिला की बात करने वाले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि बुर्का वाली प्रधानमंत्री का सपना देखने से पहले ओवैसी को अपनी पार्टी का नेतृत्व महिला को देने की हिम्मत दिखानी चाहिए.
संजय कुमार ने AIMIM पर सवाल उठाया कि पार्टी ने असल में कितनी मुस्लिम महिलाओं को MLA या MP के लिए टिकट दिए हैं और कितनी महिलाओं के पास मजलिस में वास्तविक फैसले लेने वाले पद हैं. बंदी ने कहा कि नारेबाजी और बयानबाजी करने वाले ओवैसी की पार्टी AIMIM में महिलाओं का वास्तविक प्रतिनिधित्व न के बराबर है.
AIMIM के पास बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं: बंदी
बंदी ने 2018 का उदाहरण देते हुए कहा कि BJP ने अकबर ओवैसी के खिलाफ शहजादी सैयद को मैदान में उतारा था. शहजादी को धमकियां दी गईं और निशाना बनाया गया, लेकिन अब वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में काम कर रही हैं. बंदी संजय ने कहा कि BJP का अल्पसंख्यक मोर्चा महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण पर काम करता है जबकि AIMIM के पास बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं है.
ये भी पढ़ें: ‘4 ही क्यों? 8 बच्चे करो पैदा, कौन रोक रहा…’ ओवैसी ने BJP नेता के ‘चार बच्चे’ वाले बयान पर कसा तंज
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जब मुस्लिम महिला एक्टिविस्ट अपनी आवाज उठाती हैं और पार्टी से सवाल करती हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है. ओवैसी के घर में पत्रकारों को भी महिलाओं के योगदान के लिए धन्यवाद देने से रोका जाता है. संजय कुमार ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम तुम्हारा डर समझते हैं. मुस्लिम महिलाएं AIMIM के पाखंड को देख सकती हैं.
Before dreaming of a Burqa-clad woman as Prime Minister of India, show the courage to make one the AIMIM chief.
How many Muslim women has All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen actually given tickets to as MLAs or MPs?
How many Muslim women hold real decision-making posts in the…— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) January 11, 2026
ओवैसी महिलाओं पर लगाते है पाबंदियां: बंदी
भाजपा नेता ने कहा कि कई महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े भाई के रूप में देखती हैं, जिन्होंने महिलाओं के हित में काम किया. उन्होंने BJP की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि असली सशक्तिकरण और सुधारों के तहत भाजपा ने तीन तलाक खत्म किया गया, मुस्लिम महिलाओं को कानूनी सम्मान और सुरक्षा मिली, पुरुषों के नियंत्रण के बिना कल्याण योजनाएं दी गईं और महिलाओं के नाम पर बैंक खाते, गैस कनेक्शन, शौचालय और घर मुहैया कराए गए.
ये भी पढ़ें: एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की बनेगी भारत की PM… ओवैसी के बयान पर भाजपा का पटवार, कहा- कोई चांस नहीं
बंदी संजय ने AIMIM पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओवैसी सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन असल में उनकी पार्टी सार्वजनिक जीवन और घर में भी महिलाओं पर पाबंदियां लगाती है. बता दें, बंदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर बहसें तेज हैं और AIMIM और BJP दोनों ही अपने एजेंडे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं.
