Bengaluru Underwear Theft: बेंगलुरु के हेब्बागोडी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 23 साल के युवक अमल एन. अजी को महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी केरल का रहने वाला है और वह हेब्बागोडी इलाके में ही रहता था. पुलिस ने बताया कि अमल मुख्य रूप से उन घरों को निशाना बनाता था जहां महिलाएं अंडरगारमेंट्स बाहर या छत पर सुखाती थीं. वह मौका देखते ही चोरी कर लेता था.
खुद पहनकर फोटो खींचता था युवक
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी चोरी किए हुए कपड़े खुद पहनता था और उनकी तस्वीरें खींचता था. यह मामला इसे और गंभीर बनाता है. यह घटना बुधवार को तब सामने आई जब होयसला पुलिस पेट्रोल टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया है. उसके मोबाइल फोन में कई तस्वीरें मिलीं जिसमें वह चोरी किए कपड़े पहनकर फोटो खिंचवा रहा था. इसके अलावा पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, जहां से कई चोरी किए हुए अंडरगारमेंट बरामद हुए.
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कब से ऐसी चोरी कर रहा था. यह भी देखा जा रहा है कि उसने अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं की हैं या नहीं. पुलिस इस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है.
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा और निजता की रक्षा पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें. इसका मकसद अन्य महिलाओं को सुरक्षित रखना और ऐसे अपराधियों को कानून के हवाले करना है.
ये भी पढ़ें: क्या है मुस्लिम ब्रदरहुड? अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन; UAE खुश, तुर्की के लिए बड़ा झटका
