भाभी जी घर पर हैं का सीरियल सालों से टीवी पर हंसी का ठिकाना बना हुआ है. अब ये शो बड़े पर्दे पर आने वाला है. फिल्म का नाम है ‘भाभी जी घर पर हैं – फन ऑन द रन’. पोस्टर रिलीज हो चुका है और रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं. भाभी जी घर पर हैं पर फिल्म रिलीज से पहले हम आपको एक ऐसे पॉपुलर टीवी सीरियल के बारे में बता रहे हैं जिसपर फिल्म बनी थी. इस सीरियल का नाम था खिचड़ी. खिचड़ी पर इसी नाम से एक फिल्म बनी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी. आइए जानते हैं खिचड़ी की कमाई, बजट और इसकी आईएमडीबी रेटिंग.
इस सीरियल पर बनी थी फिल्म
लेकिन क्या आप जानते हैं, इससे पहले एक ऐसा ही पॉपुलर टीवी सीरियल था खिचड़ी, जिस पर फिल्म बनी थी. खिचड़ी 2002 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. ये गुजराती परिवार की मजेदार कहानी थी. तीन सीजन चले, कुल 98 एपिसोड्स आए. दूसरे सीजन का नाम था इंस्टेंट खिचड़ी, जो स्टार वन पर दिखा. सीरियल में अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक, जेडी मजेठिया जैसे कलाकार थे. लोगों को इतना पसंद आया कि 2010 में इसकी फिल्म आई ‘खिचड़ी – द मूवी’. फिल्म में भी वही पुराने किरदार नजर आए.
ये भी पढ़ें: 2 घंटा 15 मिनट की BLOCKBUSTER, जिसने 125 करोड़ में कमा लिए 350 करोड़ से भी ज्यादा, जीते 16 अवॉर्ड; अब आएगा सीक्वल
खिचड़ी द मूवी का बजट करीब 4 करोड़ था. बॉक्स ऑफिस पर भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 7-8 करोड़ रहा. 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. शुरू में एवरेज चली लेकिन बाद में हिट मानी गई. खिचड़ी में अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक, जेडी मजेठिया, ऋता भद्रा, यश मित्तल और आतिश कपाड़िया जैसे कलाकार नजर आए थे. ये टीवी सीरियल देशभर में बहुत पसंद किया जाता था. सीरियल को इतना पसंद किया जाता था कि साल 2010 में इसपर फिल्म रिलीज हुई. इस टीवी सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे का था. फिर 2023 में खिचड़ी 2 आई, नाम था ‘मिशन पांथुकिस्तान’. इसमें भी सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता जैसे कलाकार थे. लेकिन इसकी कमाई कम रही. भारत में ग्रॉस करीब 5 करोड़ के आसपास था, जबकि आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है. अब ये जी5 पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: हिंदी के इन फेमस उपन्यास से बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, हो गईं किताब से ज्यादा फेमस; आज भी सुपहिट हैं इनके गाने
भाभी जी घर पर हैं का इंतजार कर रहे हैं फैंस
खिचड़ी ने टीवी से फिल्म तक का रास्ता दिखाया. अब भाभी जी की बारी है. फिल्म में शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख, रोहिताश गौर, रवि किशन, मुकेश तिवारी जैसे स्टार्स होंगे. सीरियल 2015 से चल रहा है, 2700 से ज्यादा एपिसोड्स हो चुके हैं. आईएमडीबी पर रेटिंग 5.8 के आसपास है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाभी जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाती है. टीवी वाले मजेदार डायलॉग जैसे ‘सही पकड़े हैं’, ‘आई लाइक इट’ अब थिएटर में सुनकर मजा आएगा. फैंस तैयार हैं.
