Viral News: इंटरनेट पर एक एंटरप्रेन्योर ने भारतीय और अमेरिकी फाउंडर्स की अलग-अलग मेंटरशिप स्टाइल को लेकर अपने अनुभव साझा किए. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. वायरल हो रहे इस पोस्ट में न्यूयॉर्क स्थित एक कंपनी में काम करने वाले यूजर शुभ अग्रवाल ने दावा किया कि उन्होंने सलाह के लिए टॉप बिजनेस एग्जिक्यूटिव से संपर्क करने में 6 महीने बिताए और उनके अहंकार के स्तर में भारी अंतर देखा. अग्रवाल ने कहा कि भले ही ज्यादातर लोग मदद करने को तैयार थे, लेकिन इंडियन फाउंडर्स ने अपने अमेरिकी समकक्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा घमंड दिखाया.
भारतीय संस्थापकों और उनके अहंकार का क्या चक्कर है?
शुभ अग्रवाल ने 2 अलग-अलग फाउंडर्स के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा,’ भारतीय संस्थापकों और उनके अहंकार का क्या चक्कर है? पिछले 6 महीनों में मैंने अनगिनत संस्थापकों और CEO से सलाह लेने के लिए संपर्क किया है, जिनकी मैं प्रशंसा करता हूं. अधिकतर समय वे मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन भारतीय संस्थापकों और विदेशियों के अहंकार के स्तर में भारी अंतर दिखाई देता है.’
What’s with Indian founders and their Ego?
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Story time –
In the last 6 months, I’ve reached out to countless founders and CEOs I admire for advice.
Most of the time, they’re willing to help – but there seems to be a massive difference between the ego levels of Indian founders… pic.twitter.com/OcZAfb7g6C
— Shubh Agrawal (@ShubhAgrawal26) January 12, 2026
अग्रवाल के अनुसार भारतीय संस्थापक के साथ बातचीत तब शत्रुतापूर्ण हो गई जब उन्होंने एक प्रोडक्ट तक एक्सेस का अनुरोध किया. उनकी कंपनी का एनुअल रेवेन्य लगभग 40 मिलियन डॉलर था.
ये भी पढ़ें- ‘60% मुस्लिम बढ़े तो कोई बनर्जी या चटर्जी CM नहीं बन सकते…,’ भाजपा सांसद का ममता बनर्जी पर निशाना, बंगाल में डेमोग्राफी बदलने का लगाया आरोप
इंडियन एग्जिक्यूटिव में अहंकार
अग्रवाल ने बताया,’ पहला व्यक्ति बेहद गुस्सा हो गया क्योंकि वैली का कोई मुफ्त एक्सेस नहीं है और उसे प्रोडक्ट का अनुभव करने के लिए पैसे देने पड़ेंगे. उसने संस्थापक टीम को मंदबुद्धि तक कह दिया और नाममात्र की मदद की. दूसरे व्यक्ति ने करीब 60 मिनट सवाल पूछने और समस्या का पता लगाने में बिताए और जरूरत पड़ने पर कॉल पर बात करने की पेशकश भी की.’ उन्होंने कहा कि अधिक सक्षम संस्थापक उन पर भड़कने वाले इंडियन एग्जिक्यूटिव के मुकाबले कहीं ज्यादा विनम्र और मदद करने के लिए इच्छुक थे.
ये भी पढ़ें- टेकऑफ के लिए तैयार खड़ा था प्लेन, नेतृत्व बदलने की अटकलों से बीच 20 सेकंड राहुल से चली डीके शिवकुमार की गुफ्तगू
यूजर्स की प्रतिक्रिया
शुभ अग्रवाल के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने रिएक्शंस दिए. एक यूजर ने लिखा,’ मुझे लगता है यह बहुत ही विशिष्ट मामला है. मैंने भारत और विदेश के लोगों से संपर्क किया और उनके अनुभव बिल्कुल अलग थे.’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’ मैंने कहीं यह कहावत पढ़ी थी, मजबूत लोग दूसरों को नीचा नहीं दिखाते, बल्कि उन्हें ऊपर उठाते हैं. यह बात यहां बिल्कुल सटीक बैठती है.’ एक तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया,’ सीधे शब्दों में कहें तो यह केवल भारतीय संस्थापकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और भर्ती प्रबंधकों पर भी लागू होता है. किसी कॉर्पोरेट नौकरी के लिए इंटरव्यू लेते समय देखें कि पैनल में भारतीय और गैर-भारतीय प्रतिभागी हों. अंतर जमीन-आसमान का है.’
