News in Brief

Maharashtra BMC Budget: BMC पर कंट्रोल पाने के लिए महाराष्ट्र में 15 जनवरी 2026 को कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले हैं. इसका बजट भी 74,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आखिर BMC के पास इतना पैसा कहां से आता है?    

  1. Mumbai Civic Body Elections: महाराष्ट्र में 15 जनवरी 2026 को होने वाले चुनाव में 29 नगर निगम अपने होने वाले मेयर के लिए वोट करेंगे. इसके लिए प्रदेश में कुल 15,000 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. भारत की सबसे अमीर सिविक बॉडी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) पर सभी की नजरें टिकी हैं. इसको लेकर अकेले मुंबई में ही 227 वार्डों में 1,700 उम्मीदवार BMC पर कंट्रोल पाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए 74,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट है.  
  2. BMC के लिए बजट

  3. BMC के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 4 फरवरी 2025 को 74,427 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, जो अबतक का सबसे बड़ा बजट है. यह पिछले साल के अनुमानों से लगभग 14 फीसदी ज्यादा था. 7 मार्च 20222 को सभी मेयरों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से निर्वाचित सदन की अनुपस्थिति में नगर निकाय एडमिनिसट्रेटर के अधीन काम कर रहा है. इसमें कुल बजट में से 43,166 करोड़ रुपये  पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) के लिए बांटे गए हैं. बता दें कि BMC का बजट का राज्यों के बजट से भी ज्यादा है, जैसे 2025-26 के लिए गोवा का कुल बजट 28,162 करोड़, रुणाचल प्रदेश का बजट 39,842 करोड़ और हिमाचल प्रदेश का बजट 58,514 करोड़ रुपये है. अब सवाल ये है कि आखिर नगर निगम के पास इतना पैसा कहां से आता है? 
  4. ये भी पढ़ें- 234 विधानसभा सीटें, 56 पर गठबंधन और 3 पर आरक्षण… तमिलनाडु में जीत के लिए क्या है भाजपा का मास्टरप्लान 
  5.  
  6. कैसे पैसे कमाता है BMC? 

  7. BMC फाइनेंशियल स्ट्रेंथ फीस, टैक्स, डेवलेपमेंट चार्जेस और इन्वेस्टमेंस से होने वाली कमाई पर निर्भर है. इसका रेवेन्यू बेस और फिक्स्ड डिपॉजिट बाकी म्युनिसिपल बॉडीज के मुकाबले काफी ज्यादा है. साल 2024-25 के लिए BMC की रेवेन्यू इनकम को 35,749.03 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40,693.85 करोड़ रुपये कर दिया गया है. 31 दिसंबर साल 2024 तक इकट्ठा किया गया एक्चुअल रेवेनयू  28,308.37 करोड़ रुपये रहा. 2025-26 के लिए रेवेन्यू इनकम 43,159.40 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया, जो 2024-25 के शुरुआती अनुमान से लगभग 20.73 फीसदी ज्यादा है. वहीं रेवेन्यू का मेन सोर्स प्रॉपर्टी टैक्स है. साल 2024-25 में 4,950 करोड़ रुपये के मूल अनुमान को संशोधित करके 6,200 करोड़ रुपये कर दिया गया था. साल 2025-26 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स रेवेन्यू का अनुमान 5,200 करोड़ रुपये है.   
  8. ये भी पढ़ें- माता-पिता की देखभाल न करने वालों की अब खैर नहीं, काट दी जाएगी सैलरी; इस राज्य में सरकार का बड़ा ऐलान  
  9.  
  10. कहां पैसा खर्च करता है BMC? 

  11. BMC सड़कें, पुल, सीवेज सिस्टम और पब्लिक हेल्थ जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट समेत शिक्षा, सुरक्षा, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन जैसी चीजों में काफी खर्चा करता है. साल 2024 में BMC ने अपने रेवेन्यू का 47 प्रतिशत मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्ट किया. पिछले 10 सालों में इसने शहर के रखरखाव और विकास पर 1,11,600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. फाइनेंशियल ईयर 2026 के बजट में पिछले साल की तुलना में रेवेन्यू में 7,410 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गई, जिसमें से 43,166 करोड़ रुपये या 58 प्रतिशत कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए फिक्स किए गए थे. इसके अलावा बजट का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरक्षित है. नगर निगम ने अपने 24 वार्डों में 100 बैटरी से चलने वाली सक्शन मशीनें लगाने का भी फैसला लिया है, साथ ही स्कूलों और शिक्षा के बुनियादी ढांचे में लगातार इनवेस्टमेंट जारी रखने का भी फैसला लिया है. 
Add Zee News as a Preferred Source