News in Brief

S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को भारत की नेबरहुड पॉलिसी के बारे में बातचीत की. उन्होंने कहा कि आपके पड़ोसी बुरे हो सकते हैं. दुर्भाग्य से हमारे हैं. यह पाकिस्तान पर एक बड़ा कटाक्ष था. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनावपूर्ण संबंध बीते साल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद और बिगड़ गए. इसमें 26 लोग मारे गए थे. यह हमला पाकिस्तान की ओर से समर्थित था.  

‘आपके पड़ोसी भी बुरे हो सकते हैं…’

एस जयशंकर ने IIT मद्रास में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,’ आपके पड़ोसी भी बुरे हो सकते हैं. दुर्भाग्य से, हमारे भी हैं. जब आपके पड़ोसी बुरे हों तो पश्चिम में स्थित पड़ोसी को ही देख लीजिए. अगर कोई देश जानबूझकर, लगातार और बिना पश्चाताप किए आतंकवाद को जारी रखने का फैसला करता है तो हमें आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है. हम उस अधिकार का इस्तेमाल करेंगे.’  

खबर अपडेट की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source