एक तरफ दिल्ली में तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने के बाद पत्थरबाजी का मुद्दा गरमाया है तो सोशल मीडिया पर ऐक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज का बयान वायरल हैं. सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हैदराबाद के एक इवेंट में यह बात कही. प्रकाश राज ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं, वो (उमर खालिद) कौन है. मैंने दिल्ली में जो कहा था, उसे रीपीट करना चाहूंगा- आप समझने की कोशिश कीजिए. इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, यह एक नरसंहार की तैयारी है. ये मुसलमानों को खत्म करना चाहते हैं. वे आदिवासी लोगों को खत्म कर देना चाहते हैं. अल्पसंख्यक… यही इनका एजेंडा है.’
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि प्रकाश राज बिना तथ्य सामने रखे बस आरोप लगाते रहते हैं. वे सिर्फ डराने वाली पॉलिटिक्स कर रहे हैं. कई लोगों ने प्रकाश राज को सुनाते हुए कहा कि वे कश्मीरी पंडितों पर भी थोड़ा बोल दें, बांग्लादेश में हिंदुओं को खुलेआम मारा जा रहा है, उस पर कब बोलेंगे. कुछ लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
“They are preparing for a genocide. They want to wipe out Mslms” – Prakash Raj
Add Zee News as a Preferred Source![]()
This is outright hate speech! He should be behind bars under UAPA. @AmitShah @NIA_India pic.twitter.com/lBk6rCCqVU
— Shilpa (@shilpa_cn) January 6, 2026
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस पर डिबेट हो रही है और कई लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह और एनआईए को टैग करते हुए UAPA के तहत प्रकाश राज पर कार्रवाई करने की मांग कर दी है. फिल्मी दुनिया के कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि प्रकाश राज के इस तरह विवादित बयान देने के चलते उन्हें हिंदी फिल्में मिलनी कम हो गई हैं.
5 जनवरी को प्रकाश राज ने उमर खालिद का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया था. इसमें खालिद हिंदी में क्या कह रहे हैं, आप खुद सुन लीजिए.
Listen to this 2-minute, eye-opening interview of Umar Khalid
This should go viral. pic.twitter.com/x9uH8iJihk— Gabbar (@Gabbar0099) January 5, 2026
सितंबर 2025 में एक कार्यक्रम में प्रकाश राज ने कहा, ‘मैंने सबको सुना. सबको सब पता है. सब जानते हैं कि वे जेल में क्यों हैं? क्योंकि ये डरते हैं उनसे. वे जेल में हैं क्योंकि वे हमारे कल के लीडर्स हैं.’ नीचे वीडियो में सुनिए.
Villian in films
Hero in real life.
Prakash Raj the real life hero, actor with Spine pic.twitter.com/qpYdZ4BFjJ— Gabbar (@Gabbar0099) January 5, 2026
