News in Brief

India AI Summit: नई दिल्ली में इन दिनों ‘इंडिया AI इम्पैक्ट’ का आयोजन हो रहा है. इसमें हिस्सा लेने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसीडेंट ब्रैड स्मिथ भारत पहुंचे हैं. उन्होंने AI के सेक्टर में भारत  के बढ़ते नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश ग्लोबल AI एजेंडा को लगातार आकार दे रहा है.  उन्होंने ‘NDTV’ के साथ बातचीत में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट’ इवेंट को लेकर कहा कि इस कार्यक्रम के लिए पूरी दुनिया भारत आई थी और ग्लोबल AI डिस्कशन अब स्मार्ट मशीनें बनाने से हटकर ऐसी टेक्नोलॉजी डेवलप करने की तरफ बढ़ रही है जो लोगों, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के लोगों की बेहतर सेवा करे. 

दुनिया का सबसे बड़ा AI क्लासरूम

स्मिथ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट इन्वेस्टमेंट के जरिए ग्लोबल साउथ का समर्थन कर रहा है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर AI इन सेक्टरों तक पर्याप्त तेजी से नहीं पहुंचती है, तो उत्तर और दक्षिण के बीच आर्थिक अंतर और बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा,’ हमने इस हफ्ते ऐलान किया की हम ग्लोबल साउथ में AI लाने के लिए अब से लेकर इस दशक के अंत तक 50 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट करने की दिशा में अग्रसर हैं.’  उन्होंने आगे कहा कि भारत से अधिक महत्वपूर्ण कोई देश नहीं है क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा AI क्लासरूम भारत में है. 

ये भी पढ़ें- छोड़ दी बैंक की 23 साल की नौकरी, क्या अब फुल टाइम सिंगर बनेंगी अमृता फडणवीस? गा चुकी हैं ये गाने 

Add Zee News as a Preferred Source

भारत का लॉन्ग टाइम पार्टनर है माइक्रोसॉफ्ट

स्मिथ ने माइक्रोसॉफ्ट को भारत का लॉन्ग टाइम पार्टनर और भारतीय अर्थव्यवस्था में टेक्नोलॉजी का को क्रिएटर बताया. AI में चीन की ओर से दी जा रही सब्सिडी के मुद्दे पर स्मिथ ने कहा कि टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण में भारत की अहम भूमिका है. उन्होंने इनोवेशन के प्रति भारत के विवेकपूर्ण नजरिए को उन तरीकों में से एक बताया जिनसे दुनिया AI से लाभ पा सकती है. 

ये भी पढ़ें- जवानों के लिए आतंकियों ने बिछा रखा था मौत का सामान, 2 महीने में 6 IED तबाह; कैसे फेल हुआ दहशतगर्दों का प्लान? 

 

AI से नौकरियों को खतरा? 

नौकरी छूटने को लेकर फैलाई जा रही आशंकाओं को खारिज करते हुए स्मिथ ने कहा कि AI लोगों को नए स्किल सीखने और अधिक सफल होने में मदद कर सकती है. डाटा सिक्योरिटी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने भारत की डेटा संप्रभुता का समर्थन किया और कहा कि किसी देश के नागरिकों का डाटा उसी देश का होता है और उसकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. स्मिथ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट भारत के साथ मिलकर एक सुरक्षित और जिम्मेदार AI इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए तैयार है.