
नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस (Tedros Adhanom) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना (Covid-19) के हालात बेहद चिंताजनक हैं. कई राज्यों में संक्रमण की बेकाबू रफ्तार होने से रिकार्ड नए केस सामने आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और संक्रमण से हो रही मौतों (Corona death rate) का आंकड़ा भी चिंताजनक बना हुआ है.
दूसरा साल ज्यादा घातक
WHO चीफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा. घेब्रेयियस ने बताया कि संस्था किस तरह कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है. इस सिलसिले में हजारों की तादाद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अस्थायी एवं चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है.
WHO is procuring laboratory supplies, including 1.2 million reagents and mobile field hospitals with a capacity of 20-30 beds each to support the #COVID19 response in #India pic.twitter.com/cZ4heLhQxA
— World Health Organization (WHO) (@WHO) May 14, 2021
ये भी पढ़ें – मुंबई: आज था टीका लगवाने का अपाइनमेंट तो जरा ध्यान दें, BMC ने साझा की ये जानकारी
वैश्विक संगठन WHO के महानिदेशक ने अपनी डेली मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले पहुंच चुके हैं. अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है.’
भारत का कोरोना बुलेटिन
भारत में जारी कोरोनो वायरस महामारी की दूसरी घातक लहर के बीच शुक्रवार को 3,43,144 नए कोरोना केस सामने आए. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 40 लाख के पार हो गया है. वहीं देश में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 2,62,317 पहुंच गई है.
भारत की कोरोना टेली ने बीते 19 दिसंबर को 10 मिलियन यानी 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. और 6 महीने के भीतर ये आंकड़ा दो गुना हो गया. वहीं 4 मई को ये आंकड़ा दो करोड़ के पार यानी बेहद गंभीर स्थिति में चला गया था.
यहां भी हालात चिंताजनक
नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड और मिस्र कुछ ऐसे देश हैं जो ऐसे मामलों और चुनौतियों से निपट रहे हैं. अफ्रीका के कुछ देशों में कोरोना की लहर पीक पर है.
WHO प्रमुख ने कहा, ‘हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं.’
(इनपुट एजेंसियों से)
LIVE TV
