News in Brief

Bhupen Bora: असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भाजपा का दामन थाम लिया है. बीजेपी स्टेट यूनिट प्रेसिडेंट दिलीप सैकिया की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. भूपेन बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ा था. जिसके बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं. 

राहुल गांधी ने की थी बात
उन्होंने इस्तीफा तो दे दिया था लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद सीनियर लीडर उनके घर पहुंचे और राहुल गांधी ने भी उनसे फोन पर बात की जिसके बाद उन्होंने अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए समय मांगा था. हालांकि अगले ही दिन चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा उनके घर गए और अनाउंस किया कि वह 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

अपडेट जारी है…