News in Brief

BJP President Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया और इसके साथ ही उनका निर्विरोध चुना जाना भी तय हो गया. पार्टी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष के सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी. बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं. मंगलवार को बीजेपी के नए युवा अध्यक्ष का चुना जाना न सिर्फ नितिन नबीन बल्कि भगवा पार्टी के करोड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है.

देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने जा रहे नितिन नबीन हनुमानजी के भक्त हैं. नितिन नबीन अक्सर पटना स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग बली के दर्शन करने जाते रहे हैं. कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान होते के बाद भी वो पटना के ऐतहासिक महावीर मंदिर गए थे. जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी से आशीर्वाद लिया था.

सब हनुमान जी की कृपा है- नितिन नबीन

पूजा के बाद नितिन नबीन ने कहा था कि यह सब हनुमान जी और राम जी की कृपा है और अब जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाना उनका दायित्व है. कार्यवाहक अध्यक्ष का ऐलान होने के बाद जब वो पहली बार दिल्ली पहुंचे तो दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित हनुमानजी के मंदिर में दर्शन करने गए. हनुमानजी बल और बुद्धि के दाता हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पांच बड़ी चुनौतियां

‘कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहिं होइ तात तुम पाहीं’ ऐसे दोहे और चौपाइयों से प्रेरणा लेने वाले नितिन नबीन मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे जिनके सामने कई बड़ी चुनौतियां भी होंगी. 

चुनौती नंबर 1
विधानसभा चुनाव 
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी का में इसी साल चुनाव हैं.

चुनौती नंबर 2 
दक्षिण भारत में विस्तार
भागवत और अमित शाह ने शुरूआत कर दी है.

चुनौती नंबर 3 
महिला आरक्षण
पार्टी में 33% आरक्षण लागू कराना.

चुनौती नबंर 4
एक देश एक चुनाव
2029 के बाद ONOE के लिए पार्टी को तैयार करना.

चुनौती नंबर 5
नया नेतृत्व 
युवा नेताओं की फौज अविलंब तैयार करना.