News in Brief

Problem of infiltration in West Bengal: पश्चिम बंगाल में अभी चुनावी रणभेरी नहीं बजी है लेकिन राज्य के मुख्य बीजेपी दल बीजेपी के देशभर के नेता लंबे समय से एक सुर में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए आगामी चुनावों में टीएमसी का सूपड़ा साफ होने का दावा कर रहे हैं. इस सिलसिले में सांसद कमलजीत सहरावत ने पीएम मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है. सहरावत का कहना है कि ममता बनर्जी हमेशा घुसपैठियों को बढ़ावा देती हैं. यही वजह है कि बंगाल में घुसपैठियों को संरक्षण मिलता गया. 

बंगाल के कई जिलों की डेमोग्राफी बदली

गौरतलब है कि मालदा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है. दुनिया के जो विकसित देश हैं, समृद्ध देश हैं, जहां पैसों की कोई कमी नहीं है, वे भी अपने देशों से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं. इसलिए पश्चिम बंगाल में बहुत जरूरी है कि घुसपैठियों को बाहर किया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी सांसद ने कहा कि जिस तरह से बंगाल सरकार ने घुसपैठियों के साथ बर्ताव किया है, उसे सिर्फ बढ़ावा देना ही कहा जा सकता है. देश के कई राज्यों ने, जिनकी सीमा बंगाल से लगती है, बॉर्डर पर सख्ती बरती की है, लेकिन बंगाल में अभी तक ऐसी कोई सख्ती नहीं दिख रही है. जिससे घुसपैठियों के लिए घुसना आसान हो जाता है. टीएमसी के नेता खुद घुसपैठियों को भारतीय दस्तावेज दिलाने में मदद कर रहे हैं. ममता बनर्जी घुसपैठियों को प्रेरित करती हैं. यहां जनसंख्या बढ़ने से हमारी डेमोग्राफी में बदलाव आया है. यह बहुत खतरनाक स्थिति है. बीएमसी चुनाव के बाद विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी नेता ने कहा कि चाहे बिहार का चुनाव हो या बीएमसी चुनाव, हर जगह युवाओं ने समझदारी से भरा फैसला ही लिया है. 

भारत के विजन पर देशभर में लग रही मुहर

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने युवाओं और बेरोजगारी के बारे में बहुत बात की, लेकिन युवा वोटरों ने विकसित भारत के विजन पर भरोसा जताया. पारंपरिक नौकरियों से हटकर सरकार स्टार्टअप्स और विभिन्न रोजगार योजनाओं को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं को फायदा हो रहा है. यही बात बीएमसी चुनाव में भी देखने को मिली है. युवा वर्ग अपने भविष्य के बारे में सोचता है और सोच-समझकर फैसला लेता है. (IANS)