Tanya Mittal on Gaurav Khanna: ‘बिग बॉस 19’ भले ही खत्म हुए एक महीना हो चुका है. लेकिन,तान्या मित्तल के दिमाग से शो में हुई बातें निकलने का नाम नहीं ले रहीं. ‘बिग बॉस’ की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए डैनड्यूब प्रॉपर्टीज ने शो के अंदर ही घरवालों को दुबई आने का मौका दिया था. जिसके बाद सारे कंटेस्टेंट्स दुबई पहुंचे और वहां पर जमकर एन्जॉय किया. इस दौरान शो की सबसे फेंकू कटेंस्टेंट का टैग लेने वाली तान्या मित्तल जैसे ही स्टेज पर आईं,तो गौरव खन्ना को देखते ही अपनी भड़ास निकालने लगीं. तान्या का ये भड़ास वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहती दिखीं कि उनकी वजह मां की आंख में आंसू आए.
मां रोने लगीं
दुबई में हुई इस सक्सेस बैश का इनसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें तान्या मित्तल गौरव खन्ना से शिकायत करती दिखीं. तान्या कह रही हैं- ‘विनर सर ने कहा था कि ये अपनी मम्मी को इसलिए नहीं दिखा रही ह क्योंकि मम्मी स्क्रिप्ट भूल जाएंगी. तो जब मेरी मां हमारी फैमिली मीटिंग में आईं तो एक रात पहले बोलीं मुझे बेटा स्क्रिप्ट देदे मुझे कही मैं स्क्रिप्ट भूल ना जाऊं.क्योंकि सब लोग कह रहे हैं कि तू अपनी मां को छिपा रही हैं.मां रोने लगीं.’
दो गुटों में बंटे लोग
तान्या मित्तल का ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया.जिसके बाद इंटरनेट दो भागों में डिवाइड हो गया. कोई तान्या से विक्टिम कार्ड ना खेलने को कह रहा है तो कोई उनकी इस बात को स्ट्रॉग स्टैंड के तौर पर देखा रहा है. एक यूजर ने लिखा- ‘बस करो यार बिग बॉस खत्म हो गया है.’ दूसरे ने लिखा- ‘तान्या ने धो डाला विनर को.’तीसरे ने लिखा- ‘तान्या एक अच्छी एक्टर है.’ चौथे ने लिखा- ‘तान्या किसी स्कूल गर्ल की तरह बिहेव कर रही है. जीरो मेच्योरिटी अब बड़े हो जाओ.’
ये सितारे पहुंचे थे दुबई
दुबई में हुई इस पार्टी में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणीत मोरे, नगमा, आवेद दरबार, अशनूर कौर, अभिषेक बनर्जी, नेहल, कुनिका, तान्या मित्तल, अमाल मलिका और फरहाना भट्ट शामिल हुए थे. इस पार्टी में इन सभी एक्स कंटेस्टेंट्स ने खूब मस्ती की. जिसके इनसाइड वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं.
