Delhi is Colder than Mussoorie: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शनिवार को दिल्ली में इस साल का पहला कोल्ड डे रहा. हालत यह थी कि दिल्ली पहाड़ों पहाड़ों पर बसे मसूरी से भी ज्यादा ठंडी रही. यहां दिन का सबसे ज्यादा तापमान 16.9 डिग्री रहा जो सामान्य के काफी कम है. वहीं दूसरी तरफ मसूरी में दिन का तापमान 22.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ दिल्ली के तापमान में रात को और गिरावट आई जिससे तापमान गिरकर 6.1 डिग्री तक पहुंच गया.
क्या होता है कोल्ड डे?
मौसम विभाग के मुताबिक, जब रात का तापमान 10 डिग्री से भी कम हो और दिन का तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा (लगभग 5 डिग्री) गिर जाए तो उसे कोल्ड डे (Cold Day) कहा जाता है. पालम इलाके में भी ठंड का कहर ऐसे ही जारी रहा जिससे सर्दी का बुरा हाल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: पंजाब में शिक्षा क्रांति, चौथी मेगा पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में 23 लाख से अधिक की भागीदारी
दिल्ली झेल रही है डबल अटैक
Delhi-NCR में ठंड के साथ-साथ कोहरे और प्रदूषण ने भी बुरा हाल कर रखा है. शनिवार सुबह पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहा. सुबह 8:30 बजे सफदरगंज में विजिबिलिटी सिर्फ 200 मीटर थी यानी 200 मीटर के आगे का कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था. पालम में भी विजिबिलिटी मजह 350 मीटर रही. प्रदूषण भी दिल्ली में सारी हदें पार कर रहा है जिससे शनिवार को दिल्ली का AQI 398 दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में किरायेदारों पर सख्ती, पुलिस ने लॉन्च किया नया Web Portal
फ्लाइट्स और कई ट्रेनें रद्द
ठंड और बादलों की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुरा असर पड़ा है. 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई और सैकड़ों फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से चलीं. इसके अलावा आने-जाने वाली 45 से ज्यादा ट्रेनें भी प्रभावित हुईं और आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
